28 C
Dehradun
Sunday, June 28, 2026


spot_img

रात्रि कालीन ड्यूटियों का भौतिक निरीक्षण

पिथौरागढ़। पुलिस क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ द्वारा रात्रि कालीन ड्यूटियों का भौतिक निरीक्षण कर संबंधित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी द्वारा विगत दिवस कोतवाली पिथौरागढ़, जिला नियंत्रण कक्ष एवं पुलिस लाइन की समस्त गार्दों की रात्रि कालीन ड्यूटियों का भौतिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने तैनात पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के समय सतर्क एवं सजग रहने के निर्देश दिए। साथ ही रात्रि में संभावित आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु गश्त पर विशेष ध्यान देने, नियमित चेकिंग एवं निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिए, ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा सके और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने रात्रि गश्त एवं चेकिंग की स्वयं पर्यवेक्षण कर उसकी प्रभावशीलता का आकलन भी किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img