देहरादून, 25 अप्रैल। उत्तराखंड के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने देहरादून की यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास (कोठी आर-2) में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ गृह प्रवेश किया। इस अवसर पर उन्हें विभिन्न जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने मार्च 2026 में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। वर्तमान में वे परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। गृह प्रवेश के मौके पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिसमें करीबी सहयोगियों और समर्थकों की उपस्थिति रही।
इस दौरान उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश नारंग भी अपने साथियों के साथ शासकीय आवास पहुंचे और मंत्री प्रदीप बत्रा को शुभकामनाएँ दीं। उनके साथ महासभा के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मंत्री के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए प्रदेश के विकास में उनके योगदान की अपेक्षा जताई।




