23.8 C
Dehradun
Sunday, June 14, 2026


spot_img

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबियत बिगड़ी दिल्ली एम्स के लिये रेफर, मुख्यमंत्री ने दिये एयर एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश

  • मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
  • एयर एम्बुलेंस से हरीश रावत को दिल्ली एम्स के लिये रवाना
  • मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को दिये एयर एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश
  • स्थानिक आयुक्त को दिल्ली एम्स प्रबंधन व चिकित्सकों से समन्वय के दिये निर्देश

देहरादून 25 मार्च, कोरोना संक्रमित पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत और बिगड़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत पत्नी और बेटी समेत बुधवार को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। कहा जा रहा है कि हरीश रावत का बुखार कम नहीं हो रहा है। इस वजह से उन्हें दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया है। हरीश रावत को एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स ले जाया जा रहा है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। श्री हरीश रावत जी को चिकित्सकों द्वारा दिल्ली एम्स के लिये रेफर किये जाने पर मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को एयर एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिये ताकि हरीश रावत दिल्ली एम्स में उपचार हेतु जा सकें।
मुख्यमंत्री ने दिल्ली स्थित राज्य के स्थानिक आयुक्त को दिल्ली में एम्स प्रबंधन और चिकित्सकों से समन्वय कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर से उनकी यही प्रार्थना है कि हरीश रावत जी शीघ्र स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन में अपना योगदान दे सकें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img