26.8 C
Dehradun
Saturday, August 8, 2026


spot_img

भाजपा की गढ़वाल बैठक में धामी का हुंकार: झूठ-अफवाह का जवाब दो, विकास का सच घर-घर पहुंचाओ

तीसरी बार सरकार के संकल्प पर भाजपा गढ़वाल मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न!

झूठ, भ्रम, अफवाह का मुंहतोड़ जवाब देकर, विकास और जनकल्याण का सच सामने लाए : धामी

कांग्रेसी युवराज आए, झूठ फैलाकर गए, जबकि 4 सालों में प्रदेश का एक पेपर लीक नहीं हुआ : सीएम

विपक्ष एसआईआर से घुसपैठियों को बचाना, भाजपा देवभूमि को सुरक्षित बनाना चाहती है : भट्ट

देहरादून 8 अगस्त। विकसित भारत निर्माण के लिए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के संकल्प के साथ भाजपा गढ़वाल मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई है। जिसको संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आह्वाहन किया कि परीक्षा देने और उसमें सफल होने की दृष्टि हम सबको सामूहिकता से तैयारी करनी है। जिसके लिए झूठ, भ्रम और अफवाह का मुंहतोड़ जवाब देकर विकास और जनकल्याण के सच को सामने लाना है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, विपक्ष एसआईआर प्रक्रिया पर भ्रम फैलाकर घुसपैठियों को बचाना चाहती है, जबकि भाजपा का मकसद देवभूमि को सुरक्षित बनाना है।

हरिद्वार रोड स्थित अथिति सामुदायिक भवन में हुई इस गढ़वाल संभाग की एक दिवसीय बैठक में गढ़वाल मंडल के जिलाध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया। जिसमें बोलते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा, आज डबल इंजन सरकार के कामों और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर देश की जनता का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि बहुत कम राज्य रह गए हैं जहां आज भगवा नहीं लहरा रहा हो। बिहार, बंगाल, आसाम और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों के चुनाव परिणाम, आगामी चुनाव में सभी स्थानों पर कमल खिलने की प्रचंड संभावनाओं को दर्शाता है। उन्होंने आवाहन किया कि ऐसी ही एक चुनावी परीक्षा देने और उसमें 100 फीसदी सफल होने का अवसर फिर हमारे सामने है। जिसके लिए हमें सामूहिकता से तैयारी करनी है और लगातार तीसरी बार जनता का विश्वास जीतना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाते हुए कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य हैं। लिहाजा आने वाले दिनों में भी चुनौतियों को अवसर में बदले की अपनी रणनीति से मजबूत संगठन से सरकार तक का सफर पुनः हमे तय करना है।

वहीं उन्होंने, विपक्षी पार्टियों विशेषकर कांग्रेस द्वारा की जा रही झूठ, भ्रम और अफवाह की राजनीति का सभी मीडिया माध्यमों द्वारा करारा जवाब देने की बात कही। ताकि केंद्र एवं राज्य सरकार की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलब्धियों का सच जनता के बीच नीचे तक पहुंचे। उन्होंने आने वाले दिनों में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के शानदार दो चरणों के बाद शीघ्र तीसरा चरण सरकार प्रारंभ करने जा रही है। जिसमें पूर्व की तरह इस बार भी सभी कार्यकर्ताओं को विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शेष छूट गए पात्र लोगों तक पहुंचाना है।

उन्होंने कांग्रेस की ऐसी ही नकारात्मक राजनीति का जिक्र करते हुए कहा, पहले भी यात्रा का रास्ता बदलने को लेकर भ्रम फैलाया, जबकि सभी जानते है कि ऐसा कभी भी संभव नहीं। उनके दिल्ली से आए युवराज राहुल गांधी बड़ी मुश्किल से उत्तराखंड आए तो भी परीक्षा लीक पर झूठ बोल कर भ्रम फैला गए । जबकि जनता गवाह है कि पिछले 4 साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। एकमात्र प्रकरण जो साजिश के तहत की गई नकल का आया तो उसमें भी कड़ी कार्रवाई हुई। आज देश के सबसे कठोरतम नकल कानून के संरक्षण में सैकड़ों नकल माफिया जेल में बंद हैं। मुझे तो लगता है कोई उन्हें अपने ही कांग्रेस शासित राज्यों की पुरानी स्क्रिप्ट पकड़ा देता है शायद। उनकी तो प्रभारी शैलजा भी आती है तो वो भी नकल हब बनाने का सफेद झूठ बोल रही है। ऐसी अफवाहों, झूठ एवं भ्रम का हमे पर्दाफाश करना है और जनता के मध्य बिना पर्ची बिना खर्ची के नियुक्ति होने का सच लगातार सामने रखना है।

वहीं इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने सभी पदाधिकारियों को आने वाले सभी सांगठनिक कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कहा, कि मंडल अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों में पार्टी का वो चेहरा है, जिसपर जनता और पार्टी नेतृत्व पूर्ण भरोसा करती है। लिहाजा सभी को अपने मंडल को सशक्त बनाते आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की चुनाव में जीत की दृष्टि से सफल बनाना है। उन्होंने जिला एवं मंडल स्तर पर आयोजित तिरंगा यात्रा एवं घर घर तिरंगा अभियान को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही संत शिरोमणि रविदास जी की 650 वीं जयंती कार्यक्रमों, 14 अगस्त के विभाजन विभीषिका दिवस, मन की बात, बूथ सशक्तिकरण एवं अन्य कार्यक्रमों को लेकर हुई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लक्ष्य से संचालित संवैधानिक प्रक्रिया एसआईआर में सक्रिय सहयोग के लिए सभी से गम्भीरता से जुटने का आह्नान किया। कहा, घुसपैठिये, रोहिंग्या, अयोग्य लोगों को किसी कीमत पर सरकार चुनने का मौका नहीं मिलना चाहिए।

जबकि विपक्ष इसे अपने वोट बैंक की खातिर बचाना चाहता है। हमने देखा जहां जहां एसआईआर से बनी त्रुटिहीन मतदाता सूची पर चुनाव हुए वहां भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। घुसपैठिए और अवैध वोटरों की समस्या से उत्तराखंड को बचाने का हमारी सरकार ने अनेकों प्रयास किए हैं, अब एसआईआर को सफल बनाकर इस समस्या का पूर्णतया इलाज करना है। उन्होंने कहा, पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में विकास और जनकल्याण का अनुभव जनता कर रही है। ऐसे में हम सभी कार्यकर्ताओं को इन योजनाओं को अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाने के लिए इनका संदेश घर घर पहुंचना है।

इस बैठक में प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत ने रविदास जयंती कार्यक्रम श्रृंखला की विस्तृत जानकारी देते हुए अब तक संपन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की। साथ ही सोशल मीडिया में संगठन और सरकार के कार्यों को अधिक से अधिक पहुंचाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। प्रदेश महामंत्री श्री तरुण बंसल ने एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सभी मंडल एवं जिला अध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में गढ़वाल मंडल के जिला अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img