28.2 C
Dehradun
Monday, September 21, 2026


spot_img

DAV PG कॉलेज में सौरभ सेमवाल और DBS कॉलेज में अभिनव कफलिया को NSUI ने बनाया अध्यक्ष पद का प्रत्याशी

छात्रसंघ चुनाव को लेकर देहरादून में सियासी सरगर्मियां तेज, NSUI प्रत्याशियों ने छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को बनाया चुनावी एजेंडा

देहरादून: राजधानी देहरादून में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने डीएवी पीजी कॉलेज और डीबीएस महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। डीएवी पीजी कॉलेज में सौरभ सेमवाल को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि डीबीएस महाविद्यालय में अभिनव कफलिया को टिकट दिया गया है।

सौरभ सेमवाल को DAV PG कॉलेज से मिला टिकट

NSUI की ओर से अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद सौरभ सेमवाल ने संगठन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस भरोसे के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

सौरभ सेमवाल ने कहा कि वर्ष 2023 में NSUI ने डीएवी पीजी कॉलेज में जीत दर्ज की थी और इस बार भी संगठन की जीत के लिए पूरी ताकत के साथ काम किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि पूर्व में NSUI की ओर से किए गए कई वादों को पूरा किया गया है।

उन्होंने वेलफेयर कॉमन रूम, शॉर्टकट पर झंडा लगाने और शिक्षकों की नियुक्ति जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस बार कॉलेज में छात्रावास का निर्माण प्रमुख मुद्दा रहेगा।

सौरभ सेमवाल ने कहा कि छात्रों को छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वह पूरी मजबूती के साथ प्रयास करेंगे। उन्होंने छात्रों से NSUI के पक्ष में समर्थन की अपील करते हुए संगठन को जीत दिलाने का भरोसा जताया।

DBS महाविद्यालय में अभिनव कफलिया को प्रत्याशी बनाया

डीएवी पीजी कॉलेज के अलावा NSUI ने डीबीएस महाविद्यालय में भी छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा की है। संगठन ने अभिनव कफलिया को अध्यक्ष पद का टिकट दिया है।

अभिनव कफलिया ने महाविद्यालय में विद्यार्थियों से जुड़े शैक्षणिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि डीबीएस महाविद्यालय में स्नातक (UG) और ऑनर्स की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को स्नातक के बाद परास्नातक (PG) की पढ़ाई के लिए श्रीनगर, दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) या अन्य संस्थानों का रुख करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में अधिक से अधिक PG पाठ्यक्रम शुरू कराने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे संस्थानों का रुख न करना पड़े।

शिक्षकों की संख्या बढ़ाने और लंबित प्रवेश प्रक्रिया का मुद्दा उठाया

अभिनव कफलिया ने कहा कि PG पाठ्यक्रमों के विस्तार के साथ ही महाविद्यालय में आवश्यकतानुसार शिक्षकों और फैकल्टी की संख्या बढ़ाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जाएगी। इससे विद्यार्थियों को स्नातक के बाद अपने ही महाविद्यालय में उच्च शिक्षा जारी रखने का अवसर मिल सकेगा।

उन्होंने ऑनर्स के एक वर्षीय PG कार्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए। अभिनव के अनुसार, विद्यार्थियों से UET परीक्षा कराई गई, फीस ली गई और प्रवेश पंजीकरण फॉर्म भी भरवाए गए, लेकिन अब तक मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है। इसके चलते कई विद्यार्थियों के प्रवेश लंबित हैं।

NSUI के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने मांग की कि लंबित प्रवेश प्रक्रिया को जल्द स्पष्ट किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई को लेकर राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि छात्र हितों से जुड़े इन मुद्दों को NSUI प्राथमिकता के साथ उठाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img