28.9 C
Dehradun
Friday, October 2, 2026


spot_img

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी का प्रथम उत्तराखंड आगमन, नगर निगम टाउन हॉल में प्रेस वार्ता एवं परिचयात्मक बैठक आयोजित

देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं छतीसगढ़ महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी के प्रथम बार उत्तराखंड आगमन पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, उत्तराखंड की ओर से उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उनके उत्तराखंड प्रवास के दौरान उन्होंने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के अंतर फनवली आंगनवाड़ी माजरी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इसके बाद देहरादून नगर निगम टाउन हॉल में प्रेस वार्ता के साथ महिला मोर्चा की परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की आगामी कार्ययोजना, संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी, भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट जी, महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश महिला मोर्चा के प्रभारी श्री शैलेंद्र बिष्ट जी, देहरादून नगर निगम के महापौर श्री सौरभ थपलियाल जी, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रीमती सुमन सिंह जी, प्रदेश महामंत्री श्रीमती हिमानी वैष्णव जी एवं श्रीमती रश्मि रस्तोगी जी, राज्यमंत्री श्रीमती मधु भट्ट जी, श्रीमती ज्योति कोटिया जी तथा श्री विनोद उनियाल जी सहित पार्टी एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिला शक्ति केवल संगठन की सहभागी नहीं, बल्कि संगठन की मजबूत आधारशिला है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और नेतृत्व के नए अवसर प्राप्त हुए हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम, लखपति दीदी, स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन, महिला उद्यमिता, कौशल विकास तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों ने महिलाओं की भूमिका को नई ऊंचाई दी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा का दायित्व केवल राजनीतिक संगठन के विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सरकार की योजनाओं और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए महिलाओं के बीच निरंतर संपर्क एवं संवाद बनाए रखें तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प में महिला शक्ति की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें।

भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी का उत्तराखंड की देवभूमि में प्रथम आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन प्रदेश महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति सदैव राष्ट्र निर्माण और सामाजिक परिवर्तन में अग्रणी रही है। महिला मोर्चा प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, युवा महिलाओं को अवसर उपलब्ध कराने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

श्रीमती भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए महिलाओं के लिए स्वरोजगार, कौशल विकास, स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग एवं विपणन, स्वयं सहायता समूहों को सशक्त करना तथा महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना महिला मोर्चा की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को धरातल पर साकार करने में उत्तराखंड की महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

बैठक के दौरान महिला मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार, आगामी कार्यक्रमों, बूथ स्तर तक महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली।

महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी श्री शैलेंद्र बिष्ट जी ने संगठन की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि महिला मोर्चा प्रदेश के प्रत्येक मंडल और बूथ तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन से प्रदेश महिला मोर्चा को नई दिशा और गति मिलेगी।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष श्रीमती सुमन सिंह जी, महामंत्री श्रीमती हिमानी वैष्णव जी एवं श्रीमती रश्मि रस्तोगी जी, राज्यमंत्री श्रीमती मधु भट्ट जी, श्रीमती ज्योति कोटिया जी, श्री विनोद उनियाल जी सहित पार्टी एवं महिला मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके बाद उन्होंने प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक ली एवं शाम को ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती में शामिल होने के लिए प्रस्थान किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम उत्तराखंड आगमन को लेकर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम ने प्रदेश महिला मोर्चा को संगठनात्मक रूप से और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने तथा उत्तराखंड की मातृशक्ति को भाजपा के राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img