30.2 C
Dehradun
Friday, June 26, 2026


spot_img

बड़ी खबर: उत्तराखंड का एक और लाल काश्मीर में शहीद, मुख्‍यमंत्री धामी ने अपनी संवेदना व्‍यक्‍त की

 देहरादून, दक्षिण कश्मीर के शोपियां में गुरुवार को एक बम धमाके में उत्‍तराखंड का एक जवान बलिदान हो गया है। जबकि दो अन्य सैन्यकर्मी घायल हो गए। भिलंगना ब्लाक के पांडोली गांव निवासी प्रवीण सिंह गुसाईं के गांव में जम्मू में हुए उनके शहीद की खबर आने से परिजनों में कोहराम मच गया है। शहीद प्रवीण गुसाईं का पार्थिव शरीर को आज शुक्रवार को सेना के हेलीकाप्टर के जरिए शाम पांच बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लाया जाएगा,इसके पश्चात् उनके पैतृक गांव में कल शनिवार को उनकेअंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्रवीण गुसाईं वर्ष 2011 में सेना में भर्ती हुए थे और 15 वीं बटालियन में तैनात थे। सूत्रों ने बताया कि प्रवीण के पिता प्रताप सिंह भी सेना से सेवानिवृत हैं। प्रवीण गुसाईं के बड़े भाई प्रदीप विदेश में नौकरी करते हैं। प्रवीण अभी कुछ दिनों पहले ही गांव पूजा के लिए आए थे। प्रवीण गुसाईं के परिवार में पत्नी अमिता और छह वर्ष का बेटा वंश देहरादून में रहते हैं। शहीद प्रवीण गुसाईं की मांता-पिता दोनों गांव में ही रहते हैं। प्रवीण गुसाईं के शहीद होने की खबर मिलने पर सुबह से ही उनके आवास पर परिजनों और मिलने वालों का ताँता लगा हुआ है। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोशल मीडिया के जरिए शहीद को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है और शहीद के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं।

प्रवीण गुसाईं के शहीद होने पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने ट्वीट कर अपनी संवेदना व्‍यक्‍त की हैं। उन्‍होंने प्रवीण सिंह के शहीद होने पर उन्‍हें शत-शत नमन किया। कहा कि आपके द्वारा देश की अखंडता एवं संप्रभुता के लिए दिया गया बलिदान भावी पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।  

जय हिंद!

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img