32.2 C
Dehradun
Thursday, May 28, 2026


spot_img

5.02 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। दून पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये मूल्य की 5.02 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया हैं।

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग,सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में थाना रायपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान चूना भट्टा रायपुर के पास से मुखबिर की सूचना पर एक महिला अभियुक्ता भारती देवी पत्नी मुकेश साहनी निवासी चूना भट्टा पानी की टंकी के पास रायपुर देहरादून उम्र 37 वर्ष मूल पता दरबंगा बिहार को 5.02 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!