19.2 C
Dehradun
Thursday, April 30, 2026


spot_img

समीक्षा बैठक में ही कराया गया समस्याओं का निराकरण

श्रीनगर। सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना का श्रीनगर मेडिकल कॉलेज सभागार में सफाई कर्मचारी संवाद एवं समीक्षा बैठक के दौरान राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया। समीक्षा बैठक में भगवत प्रसाद मकवाना ने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज एवं बेस अस्पताल श्रीनगर, नगर निगम श्रीनगर, नगर पालिका परिषद पौड़ी गढ़वाल तथा कई अन्य विभाग के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को सुना तथा कुछ समस्याओं का निराकरण समीक्षा बैठक में ही कराया गया तथा कुछ समस्याओं के निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देश जारी किए। उपस्थित अधिकारियों से अपेक्षा की गई कि किसी भी दिशा में सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा मोदी और धामी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके उचित कियान्वयन  केअधिकारियों को निर्देश दिए। देश अस्पताल के ठेकेदार द्वारा सफाई कर्मचारियों को बोनस नहीं दिए जाने, उचित वेतन नहीं दिए जाने तथा उनकी वर्दी दिए जाने के फल स्वरुप सफाई कर्मचारियों से नगद वर्दी के पैसे लिए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए फार्म के मैनेजर को कड़ी फटकार लगाई तथा प्राचार्य श्रीनगर मेडिकल कॉलेज आशुतोष सियाणा को निर्देश दिए की एक सप्ताह के अंदर सफाई कर्मियों का पैसा वापस दिलाया जाए तथा उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जाए। नगर निगम श्रीनगर के सहायक नगर आयुक्त को सफाई सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर कार्यवाहक सुपरवाइजर को नियमित सुपरवाइजर बनाए जाने, महर्षि वाल्मीकि मंदिर परिसर के बराबर स्थित सुलभ शौचालय को स्थानांतरित किए जाने महर्षि वाल्मीकि चौक का निर्माण कार्य शीघ्र किए जाने तथा सफाई कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी करने और उनको सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाने तथा जल संस्थान के अधिकारियों को नमस्ते योजना के अंतर्गत सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाले सफाई कर्मचारियों को उचित वेतनमान उचित सुरक्षा उपकरण बीमा आदि सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने तथा समाज कल्याण अधिकारी को जिला मॉनिटरिंग कमेटी का गठन करने तथा बस्तियों में कैंप लगाने विशेष कर पौड़ी कोटद्वार में कैंप लगाए जाने तथा श्रीनगर वाल्मीकि बस्ती में लगाए गए कैंप के उचित पत्रों को ऋण दिए जाने, लीड बैंक अधिकारी को सफाई कर्मचारियों को ऋण देने में प्राथमिकता हेतु बैंकों को निर्देश जारी किए गए तथा श्रीनगर मेडिकल कॉलेज और नगर निगम श्रीनगर में सफाई कर्मचारियों की नई भर्ती किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों ने सकारात्मक कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया बैठक में प्राचार्य एवं अन्य अधिकारियों के अलावा समाज के लोगों द्वारा स्वागत किया गया जिसके लिए कोटि-कोटि आभार बाद में एसडीएम एवं नगर आयुक्त ने गेस्ट हाउस पर आकर शॉल ओढ़ाकर तथा मां धारी देवी का चित्र भेंट किया तथा सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर दिए गए उपाध्यक्ष श्री भगवत प्रसाद मकवाना के निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया। आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री सफाई कर्मचारी आयोग भगवत प्रसाद मकवाना नए समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया तथा उनके साथ विशाल बिरला राष्ट्रीय महामंत्री राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा एवं श्रमिक नेता श्री जयपाल टॉक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राजेश राष्ट्रीय सचिव प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनोज सिरसवाल, श्री दौलत मकवाना प्रदेश महामंत्री श्री विनोद घाघट मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष वाल्मीकि मोर्चा श्री अंकित घाघट जिला अध्यक्ष पौड़ी श्री प्रवीण कुमार अध्यक्ष सफाई कर्मचारी यूनियन पौड़ी गढ़वाल श्री विक्रम टॉक प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, सभासद श्री शुभम आर्य तथा केंद्रीय महिला पुरुष कर्मचारी एवं समाजसेवी मौजूद रहे बैठक में भाजपा के मंडल महामंत्री भी मौजूद रहे।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!