37.6 C
Dehradun
Wednesday, May 20, 2026


spot_img

सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत त्रुटिरहित संचालन के निर्देश

देहरादून। आगामी नीट अंडर ग्रेजुएट (यूजी) पुनर्परीक्षा (री-एग्जामनेशन) की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। परीक्षा के आयोजन में पूर्ण ईमानदारी और पारदर्शिता की आवश्यकता पर जोर देते हुए, श्री प्रधान ने निर्देश दिया कि पिछली परीक्षा प्रक्रिया में  पाई ई सभी कमियों को व्यापक रूप से दूर किया जाए। केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि री-नीट परीक्षा कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षित, सुचारू और त्रुटिरहित तरीके से आयोजित की जानी चाहिए। परीक्षा व्यवस्थाओं की मजबूत निगरानी और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए राज्यों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों  के साथ समन्वय बैठकें आयोजित करने के निर्देश भी जारी किए गए।श्री प्रधान ने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर सतर्कता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही अधिकारियों को छात्रों के लिए परिवहन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं सहित पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!