27.4 C
Dehradun
Tuesday, July 7, 2026


spot_img

शिवसेना उत्तराखंड ने की श्रीरामदूत हनुमान जी की विनय आरती

देहरादून। आज शिवसेना उत्तराखंड इकाई द्वारा शिवसेना पक्षप्रमुख श्री उद्धव ठाकरे जी के निर्देशानुसार प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर श्रीरामदूत हनुमान जी की विनय आरती का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर शिवसेना उत्तराखंड के प्रमुख गौरव कुमार ने कहा कि आज पूरे देश ही नहीं, बल्कि विश्वभर का सनातन समाज स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उनका आरोप है कि श्रीराम मंदिर, अयोध्या, श्री केदारनाथ धाम तथा अन्य धार्मिक स्थलों से जुड़े कथित चंदा चोरी, भूमि बिक्री और निर्माण संबंधी घोटालों ने श्रद्धालुओं की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि इस विनय आरती के माध्यम से श्रीरामदूत हनुमान जी से प्रार्थना की गई है कि जिसने भी धर्म और श्रद्धा के नाम पर भ्रष्टाचार या अनियमितता की है, तो उसे शीघ्र कठोर दंड मिले तथा जो भी संगठन या सरकार ऐसे लोगों का संरक्षण कर रही हो, उन्हें सद्बुद्धि प्राप्त हो।

गौरव कुमार ने आगे कहा कि जब विवादित ढांचा गिराया गया था, तब स्वयं को सनातनी संगठन बताने वाले अनेक लोग पीछे हट गए थे। उस समय हिंदू हृदय सम्राट बालासाहब ठाकरे जी ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि यदि विवादित ढांचा उनके शिवसैनिकों ने गिराया है, तो मुझे उनपर गर्व है।

उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर आंदोलन में शिवसैनिकों का योगदान, त्याग और बलिदान महत्वपूर्ण रहा। उनका आरोप है कि ६ दिसंबर १९९२ की घटनाओं से जुड़े कई कार्यकर्ताओं एवं उनके परिजनों को मंदिर निर्माण के अवसर पर अपेक्षित सम्मान और निमंत्रण नहीं मिला, जबकि भारतीय जनता पार्टी के अपने ही चुनिंदा लोगों को ट्रस्ट में प्राथमिकता दी गई। इससे समाज में निराशा और असंतोष की भावना उत्पन्न हुई है।

शिवसेना उपप्रमुख पंकज तायल ने कहा कि धर्म, आस्था और जनभावनाओं से जुड़े प्रत्येक विषय में पारदर्शिता, जवाबदेही और न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चंदा चोरी की घटनाएं अत्यंत शर्मनाक हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था के नाम पर जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता के सामने बेनकाब किया जाएगा और शिवसेना इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाएगी।

जिला प्रमुख अमित कर्णवाल ने कहा कि कथित चंदा चोरी ने करोड़ों सनातनियों की आस्था को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि धर्म और श्रद्धा के नाम पर किसी भी प्रकार की अनियमितता स्वीकार्य नहीं है तथा दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

इस अवसर पर आयोजित श्रीरामदूत हनुमान जी की विनय आरती में विशाल बेदी, जितेंद्र निर्वाल , अरविंद शर्मा, रोहित बेदी, शिवम गोयल, गोकुल परविंदा,विकास मल्होत्रा, किशन गोपाल, हेमंत खुराना, वासु परविंदा, अमित डिमरी, गौरव कालोनी , पुलकित परविंदा , अभिनव बेदी , जशन चंडोक , विवेक अग्रवाल , मनमोहन साहनी , अक्षय महेंद्रू , साक्षी परविंदा , मोनिका , निधि बजाज , दीपाली बेदी , रेखा शर्मा , मोना गुप्ता , पृथ्वीनाथ सेवा दल से संजय गर्ग, नवीन गुप्ता, ब्रह्म सभा के अध्यक्ष अरुण शर्मा, डॉक्टर वशिष्ठ, हिंदू वाहिनी से विकास, विशाल , रवीश नेगी सहित अनेक शिवसैनिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img