23.5 C
Dehradun
Wednesday, July 29, 2026


spot_img

शराबी चालकों पर पौड़ी पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी

पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपदभर में सघन यातायात चेकिंग अभियान लगातार प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दैनिक चेकिंग के दौरान 05 वाहन चालक (कोटद्वार–03, लक्ष्मणझूला-01, यातायात कोटद्वार–01) शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़े गए, जिनके वाहन सीज कर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। इसी के साथ सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पौड़ी पुलिस द्वारा रैश ड्राइविंग, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट एवं मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने जैसे उल्लंघन पर कुल 55 चालकों (यातायात श्रीनगर–10, लक्ष्मणझूला–12, श्रीनगर–11, कोटद्वार–08, यातायात कोटद्वार–07, रिखणीखाल-02, सतपुली-02, लैंसडाउन-03) के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही जनपदभर में कुल 182 वाहन चालकों पर कड़ी चालानी कार्रवाई अमल में लाई गई।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img