34.2 C
Dehradun
Saturday, May 23, 2026


spot_img

यात्रा व्यवस्थाओं का एसपी रुद्रप्रयाग ने किया निरीक्षण

रुद्रप्रयाग। वीकेंड के दृष्टिगत यात्रियों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत आवश्यक पुलिस प्रबन्धन सहित भीड़ नियंत्रण को योजनाबद्ध तरीके से संचालित करने के दिये गये निर्देश। प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा में एक माह की समयावधि पूर्ण होने के उपरान्त अब तक 7.82 लाख श्रद्धालुओं ने केदारनाथ के दर्शन कर लिए हैं। पिछले 2-3 सप्ताह के अनुभवों से यह पाया जा रहा है कि वीकेंड में केदारनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में अपेक्षित वृद्धि हो रही है। जिसका असर सोनप्रयाग व गौरीकुण्ड क्षेत्र में देखा जा रहा है। एसपी रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने सोनप्रयाग व गौरीकुण्ड क्षेत्रान्तर्गत पहुंचकर श्रद्धालुओं की भीड़ को सही ढंग से नियंत्रित कर सुचारु ढंग से आवागमन कराये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होने उपस्थित पुलिस उपाधीक्षकों, सम्बन्धित कोतवाली व चौकी प्रभारियों को स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया गया कि और अधिक सतर्कता के साथ पुलिस बल को नियुक्त करते हुए प्रत्येक प्वाइन्ट के पुलिस बल के मध्य वायरलेस सेट के माध्यम से आवश्यक समन्वय स्थापित कराते हुए कर्तव्य निर्वहन किया जाये। सप्ताहान्त (वीकेंड) में होने वाली भीड़ के दृष्टिगत श्रद्धालुओं को निरन्तर अनाउंसमेट के माध्यम से जानकारी देते हुए आगे की ओर भेजा जाये। केदारनाथ धाम से गौरीकुण्ड वापस आने वाले श्रद्धालुओं को लाने वाले घोड़े-खच्चर व पालकी, डण्डी-कण्डी इत्यादि को घोड़ा पड़ाव क्षेत्र तक ही लाने दिया जाये। किसी भी दशा में गौरीकुण्ड कस्बे से होते हुए गौरीकुण्ड शटल लाइन तक किसी भी प्रकार से घोड़े-खच्चर व पालकी, डण्डी-कण्डी इत्यादि न लायी जाये ताकि गौरीकुण्ड के संकरे हिस्से में श्रद्धालुओं का आवागमन सुचारु ढंग से हो सके।

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!