चमोली। चौकी पीपलकोटी पुलिस द्वारा रात्रि के समय बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार अत्यधिक तेज गति से बैरियर की ओर आती दिखाई दी। पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन चालक को रुकने का स्पष्ट संकेत दिया गया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और बैरियर तोड़ते हुए ज्योतिर्मठ की ओर फरार हो गया। अचानक हुई इस घटना के बाद पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई और वाहन का पीछा करते हुए आगे जाकर उसे रोक लिया।
पूछताछ में वाहन चालक की पहचान हिमांशु कुमार पुत्र किशन लाल निवासी ज्योतिर्मठ, चमोली के रूप में हुई। जांच के दौरान वाहन के आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। साथ ही चालक द्वारा खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को खतरे में डाला गया।
पुलिस द्वारा चालक के विरुद्ध रैश ड्राइविंग एवं दस्तावेज न होने पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया गया। वहीं वाहन में सवार उसके दोनों साथियों के विरुद्ध 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।




