33.2 C
Dehradun
Tuesday, April 21, 2026


spot_img

आरोप : मुस्लिम समुदाय के शवों को कब्रिस्तान में दफन करने से रोका

देहरादून। राजधानी देहरादून में पिछले कुछ दिनों से कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कब्रिस्तान में मुर्दों को दफन करने के लिए देहरादून में निवास कर रहे हैं मुस्लिम समुदाय के शवों को कब्रिस्तान में दफन करने से  रोका जा रहा है। जिस कारण मुस्लिम समुदाय के शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों में भारी आक्रोश है। ऐसी करतूत से यह स्पष्ट होता है की कुछ सामाजिक तत्व एक मुस्लिम वर्ग को दूसरे मुस्लिम वर्ग से लड़वाना चाहते हैं तथा सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। इसके पीछे संभावना है कि जो लोग वक्फ की भूमि पर कब्जा किए हुए हैं, वह लोग वक्फ अधिनियम की आड़ में जमीनों में अतिक्रमण करने के कार्य को अंजाम दे सकते हैं। किसी भी धर्म में आस्था रखने वाले व्यक्ति को यह स्वीकार नहीं होगा की मृत्यु होने के पश्चात दाह संस्कार, दफन-कफन के लिए उसके शोकाकुल परिवार को दर-दर भटकना पड़े। यह कार्य इंसानियत की सारी हदों को तार-तार कर रहा है एवं सभी समुदाय के लोगों में इसके प्रति आक्रोश व्याप्त है।

इस सिलसिले में राजधानी देहरादून के विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारीगणों ने उत्तराखंड सरकार के काबीना मंत्री खजान दास से भेंट कर विस्तार से उनको अवगत कराया तथा इस विषय में एक ज्ञापन भी मंत्री को सौंपा गया और मांग  की गई कि इस तरह के  भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। सभी धर्मों में मृतक व्यक्ति की आत्मा की शांति के लिए अपने धर्म अनुसार कार्य संपादित किए जाते हैं तथा मृत्यु के पश्चात शव को मृतक व्यक्ति के निवास स्थान के निकट स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया जाता है।कुछ सिरफिरे लोग इस व्यवस्था को तार-तार करना चाहते हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री ने इस प्रकरण को गंभीरता पूर्वक लिया गया है और आश्वस्त किया कि इस संदर्भ में वह शीघ्र उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर इस प्रकरण का समाधान निश्चित रूप से करेंगे। संदर्भ में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिए गए हैं।

प्रतिनिधि मंडल में हाजी याकूब सिद्दीकी पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार, कुमारी रजिया बेग सदस्य उत्तराखंड बार काउंसिल, लताफत हुसैन कार्यकारिणी सदस्य उत्तराखंड क्रांति दल, उत्तराखंड इनाम अली, सेवानिवृत्ति डिप्टी डायरेक्टर, इमरान अहमद सेवानिवृत्ति अधीक्षण अभियंता, हर्षपति जी बामसेफ व इब्राहिम खान, सादिक, सैयद मिराज मेहंदी, डॉ रशीद आदि लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!