27.6 C
Dehradun
Saturday, July 25, 2026


spot_img

रुद्रप्रयाग हेल्थ कैंप में 1008 की हुई जांच

रुद्रप्रयाग। सेवा सुशासन समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा सप्ताह के तहत स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय में आयोजित विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के तीसरे दिन 391 मरीजों की जांच कर दवा वितरित की गई। तीन दिनों तक चले शिविर में कुल 1008 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिला चिकित्सालय में संपन्न शिविर के तहत बुधवार को 54 महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, 129 के लैब टेस्ट, 70 के अल्ट्रासाउंड, 96 के एक्स रे हुए। जबकि 25 की आभा आईडी बनाई गई। तीन दिनों तक चले शिविर में कुल 1008 मरीजों कीे स्वास्थ्य की जांच हुईं, जिसमें 287 के एक्सरे, 212 के अल्ट्रासाउंड, 403 के लैब टेस्ट, 23 की टीबी स्क्रीनिंग, 217 की प्रसवपूर्व जांच, 15 की माहवारी स्वच्छता काउंसलिंग की गई, जबकि 14 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया व 99 की आभा आईडी बनाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम प्रकाश ने बताया कि सेवा सुशासन समपर्ण कार्यक्रम के अंतर्गत जुलाई माह के द्वितीय पखवाड़े में 05 विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। बताया कि 16 से 18 जुलाई तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में, 19 से 21 जुलाई तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में 22 से 24 जुलाई तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में, 25 से 27 जुलाई तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में, 28 से 30 जुलाई तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, उन्होंने बताया कि इन शिविरों में जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएंगी।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंच स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img