34.2 C
Dehradun
Saturday, May 23, 2026


spot_img

मुख्य चुनाव आयुक्त पहुंचे उत्तरकाशी, हर्षिल में पोलिंग बूथ का निरीक्षण

उत्तरकाशी। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उत्तराखंड दौरे के पहले दिन सीमांत उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल में पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ के साथ विस्तृत संवाद किया तथा SIR की मैपिंग आदि के बारे में जानकारी ली। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बीएलओ श्रीमती मिंटू देवी के कार्यों जमकर सराहना की। इस दौरान उन्होंने SIR के मैपिंग संबंधी कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम उपस्थित रहे।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग ज्ञानेश कुमार सीमांत जिले के पोलिंग बूथों और विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लेने उत्तरकाशी पहुंचे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के सीमांत हैलीपैड झाला पहुंचने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम एवं एडीएम मुक्ता मिश्र ने पौध भेंट कर स्वागत किया। कुछ ही देर बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत गांव हर्षिल में स्थापित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीएलओ के साथ विस्तृत संवाद किया। एसआईआर की मैपिंग के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ मिंटू देवी के कार्यों जमकर सराहना की। एसाईआर मैपिंग संबंधी कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद वह गंगोत्री धाम पहुंचे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!