33.2 C
Dehradun
Wednesday, May 27, 2026


spot_img

पुलिस अधीक्षक ने किया श्री बद्रीनाथ धाम का भ्रमण

चमोली। श्री बद्रीनाथ धाम में सुगम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक चमोली ने पंडा पंचायत व संतों के साथ महत्वपूर्ण वार्ता की। श्री बद्रीनाथ धाम में वर्तमान में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या और सुगम यात्रा संचालन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार द्वारा श्री बद्रीनाथ धाम का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने धाम में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही पुलिस अधीक्षक ने धाम के प्रतिष्ठित पंडा पंचायत के पदाधिकारियों और प्रमुख संतों के साथ महत्वपूर्ण वार्ता की। वार्ता के दौरान यात्रा व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने तथा श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान पंडा पंचायत के पदाधिकारियों और संत समाज द्वारा पुलिस प्रशासन को यात्रा प्रबंधन में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। एसपी चमोली ने कहा कि देश-विदेश से आ रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा चमोली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारी भीड़ के बीच भी व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए स्थानीय हितधारकों, पंडा पंचायत और संत समाज का समन्वय अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दौरान प्रवीण ध्यानी (अध्यक्ष पंडा पंचायत), गौरव पंचभैया (पंडा पंचायत), श्रीकांत डोभाल (पंडा पंचायत), महंत स्वामी ऋषिआनंद , महंत गंगाई नाथ एवं स्वामी विनोदानंद मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!