33.2 C
Dehradun
Saturday, May 16, 2026


spot_img

चिह्नीकरण की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश

अल्मोड़ा। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य आंदोलनकारियों के लंबित आवेदन पत्रों के चिह्नीकरण के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड शासन के शासनादेश 23 जनवरी 2026 के क्रम में वर्ष 2021 तक जिलाधिकारी कार्यालय में प्राप्त राज्य आंदोलनकारियों के लंबित आवेदन पत्रों के चिह्नीकरण की कार्यवाही पूर्ण किए जाने हेतु छह माह की समयावधि निर्धारित की गई है।

अपर जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों को शासनादेश के अनुरूप लंबित आवेदन पत्रों के चिह्नीकरण की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्त प्रकरणों का परीक्षण नियमानुसार करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि पात्र आंदोलनकारियों के मामलों का निस्तारण समय से किया जा सके। बैठक में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक समन्वय एवं अभिलेखीय प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किए जाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में तहसीलदार श्री रवि साह सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!