31.7 C
Dehradun
Monday, June 8, 2026


spot_img

उत्तराखंड का पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन नए स्वरुप में हो रहा तैयार

देहरादून, 08 जून। उत्तराखंड का हर्रावाला रेलवे स्टेशन ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत एक भव्य और आधुनिक स्वरूप में विकसित हो रहा है। यह नवीनीकरण यात्रियों को विश्व-स्तरीय अनुभव प्रदान करने के लिए किया जा रहा है। हर्रावाला रेलवे स्टेशन के नए स्वरूप की प्रमुख विशेषताएं शामिल हैं जिसमे आधुनिक स्टेशन भवन: स्टेशन की इमारत को स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला की झलक के साथ बेहद आकर्षक रूप दिया जा रहा है।यात्री सुविधाएं: विस्तारित प्लेटफॉर्म शेल्टर, आरामदायक प्रतीक्षालय, और सुगम आवागमन के लिए स्पष्ट साइनेज लगाए जा रहे हैं।

ट्रेनों के बेहतर संचालन के लिए 24-कोच को संभालने की सुविधा, लूप लाइन का विस्तार और क्षमता वृद्धि के कार्य किए जा रहे हैं। स्टेशन के बाहर सुव्यवस्थित आवागमन के लिए एक विशाल सर्कुलेटिंग एरिया और आधुनिक पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। स्टेशन को दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के अनुसार आधुनिक और सुलभ बनाया जा रहा है। इस पुनर्विकास से न केवल दून क्षेत्र में यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि रेलवे की क्षमता में भी भारी सुधार होगा।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हर्रावाला, रुड़की व कोटद्वार रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा। इसमें नए स्टेशन भवनों का निर्माण, एसी प्रतीक्षालय, फूड कोर्ट, दिव्यांगजन एवं पैदल यात्रियों के अनुकूल डिजाइन, प्लेटफार्म ऊंचाई का मानकीकरण, प्लेटफार्म शेड, नए व चौड़े फुट ओवर ब्रिज व आधुनिक सर्कुलेटिंग व पार्किंग क्षेत्र का निर्माण किया जाएगा। हर्रावाला में 24-कोच हैंडलिंग सुविधाओं का विकास किया जा रहा है, जिसमें लूप लाइन विस्तार एवं गति वृद्धि के लक्ष्य शामिल हैं। इस परियोजना के तहत वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सहयोग से वन्यजीव न्यूनीकरण योजना तैयार की गई है।  मुरादाबाद मंडल के देहरादून के पास हर्रावाला स्टेशन जल्द ही एक आधुनिक और महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन बनने जा रहा है। यहां 24 कोच ट्रेन के संचालन के लिए नया टर्मिनल और यार्ड रीमॉडलिंग का काम चल रहा है। हर्रावाला स्टेशन का विकास देहरादून क्षेत्र में यात्रा को और आसान और आधुनिक बनाएगा. 24 कोच की ट्रेन संचालन की तैयारी से यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक रेल यात्रा का अनुभव मिलेगा।

गौरतलब हैं की विगत 7 अगस्त 2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत देश भर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी थी। इन रेलवे स्टेशनों की पुनर्विकास की आधारशिला रखे जाने के अवसर पर हर्रावाला रेलवे स्टेशन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे थे। अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत 24470 करोड़ रूपये से अधिक की लागत से पुनर्विकसित किए जाने वाले ये 508 रेलवे स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हैं। इन रेलवे स्टेशनों में उत्तराखण्ड के तीन रेलवे स्टेशन हर्रावाला, रुड़की और लालकुआं शामिल हैं, जिनका पुनर्विकास किया जाएगा। अमृत भारत रेलवे स्टेशनों में यात्रियों की आधुनिक सुविधाओं के साथ साथ विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा। स्टेशन बिल्डिंग के डिजाइन में स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला की झलक दिखाई देगी। इन स्टेशनों में यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!