33.2 C
Dehradun
Wednesday, May 27, 2026


spot_img

अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध एमडीडीए ने तेज की कार्रवाई

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग एवं अनधिकृत विकास कार्यों के विरुद्ध कार्रवाई को और तेज करते हुए अजबपुर कला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम द्वारा सरस्वती विहार, अजबपुर कलां में लगभग आठ बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया तथा मौके पर किए गए अवैध विकास कार्यों को हटाया गया। प्राधिकरण को सरस्वती विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति नियमों के विपरीत प्लॉटिंग किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। जांच में मामला प्रथम दृष्टया अवैध पाए जाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई गई। कार्रवाई के दौरान सीमांकन, सड़क निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों को हटाते हुए स्थल पर सूचना पट्ट भी स्थापित किया गया। नागरिकों से अपील है कि किसी भी भूखंड अथवा संपत्ति में निवेश करने से पूर्व उसकी वैधानिक स्थिति की जानकारी संबंधित प्राधिकरण से अवश्य प्राप्त करें।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!