24.5 C
Dehradun
Sunday, February 22, 2026


spot_img

गणतंत्र दिवस के अवसर पर वाहनों के रूट, देख कर ही निकलें

देहरादून, गणतंत्र दिवस-2021 के अवसर पर ट्रैफिक को सुचारू रूप से बिना व्यवधान संचालित करने के लिए  यातायात पुलिस देहरादून ने कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड के आसपास गणतंत्र दिवस के अवसर पर वाहनों के रूट एवं पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार से की है

बैरियर व्यवस्था

परेड ग्राउण्ड के चारो ओर यातायात व्यवस्था बनाने हेतु आउटर/इनर बैरियर व्यवस्था की जायेगी

विक्रमों के लिये डायवर्ट व्यवस्था

1. 2 नम्बर रूट (रायपुर रूट) के समस्त विक्रम सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस भेजे जायेगें।

2. 3 नम्बर रूट(धर्मपुर रूट) के समस्त विक्रम तहसील चौक से दून चौक से एमकेपी चौक की ओर से भेजे जायेगें।

3. 5 नम्बर रूट(आईएसबीटी रूट), 8 नम्बर रूट (कांवली रूट) के समस्त विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जायेगें।

4. प्रेमनगर रुट के समस्त विक्रम प्रभात कट से वापस भेजे जायेंगे ।

5. राजपुर रुट के विक्रम ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहे होते हुये बैनी बाजार से वापस राजपुर रोड़ पर भेजे जायेंगे।

दून सिटी बसों के लिये डायवर्ट व्यवस्था 

1. राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घण्टाघर होते हुए राजपुर की ओर जायेंगी ।

2. आईएसबीटी की ओर से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से वापस भेजी जायेंगी।

3. रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसें सहस्त्रधारा क्रांसिग से वापस भेजी जायेंगी।

यातायात पुलिस देहरादून ने कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड के आसपास गणतंत्र दिवस के अवसर पर वाहनों के रूट एवं पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार से की है

1. गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के चलते परेड ग्राउण्ड के चारों ओर सभी वाहनों, ठेलियों एवं रेहडियों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा ।

2. गणतंत्र दिवस परेड के दौरान परेड ग्राउण्ड के चारों ओर जीरो-जोन रहेगा ।

3. सभी वीआईपी ईसी रोड, सर्वे चौक से रोजगार तिराहा से कान्वेन्ट तिराहे की ओर जाते ही दाहिने तरफ वीवीआईपी द्वार (मुख्य गेट न 1) से प्रवेश करेगें।

4. गणतंत्र दिवस परेड के समस्त प्रतिभागियों, आर्मी, पैरामीलिट्री, पुलिस, होमगार्ड एवं प्रेस, कार्यक्रम देखने आने वाले समस्त नागरिक आदि अपने वाहन आईआरडीटी ऑडिटोरियम व मंगला देवी इण्टर कालेज नियर सर्वे चौक में पार्क कर पैदल परेड ग्राउण्ड के दोनो सामान्य प्रवेश द्वार (गेट न 2 व 3) से कार्यक्रम स्थल में पहुंचेगें।

पार्किंग व्यवस्था इस तरह से होगी

1. सभी वीआईपी वाहनों की पार्किंग मंच के पीछे होगी ।

2. गणतंत्र दिवस परेड के समस्त प्रतिभागियों, आर्मी, पैरामीलिट्री, पुलिस, होमगार्ड एवं प्रेस, कार्यक्रम देखने आने वाले बुजुर्गो/बच्चों/महिलाओं आदि के वाहन आईआरडीटी ऑडिटोरियम व मंगला देवी इण्टर कालेज नियर सर्वे चौक में पार्क होगें।

3. धर्मपुर, दर्शनलाल चौक, दून चौक, की ओर से आने वाले समस्त वाहन रेंजर्स ग्राउण्ड में पार्क होगें।

4. सर्वे चौक की ओर से आने वाले वाहन मंगला देवी इण्टर कॉलेज ग्राउण्ड में पार्क होगें।

5. समस्त दु-पहिया वाहन फॉरेस्ट कालेज ग्राउण्ड ( निकट लैन्सडाऊन चौक ) में पार्क होगें ।

6. राजपुर रोड़ से परेड में प्रतिभाग / दर्शको के वाहन सेंट जोसेफ सुभाष रोड़ पर दीवार के किनारे वन-साईड स्ट्रीट पार्क होगें ।

.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!