26.7 C
Dehradun
Tuesday, November 3, 2026


spot_img

शराब के नशे में यात्री बस चला रहा चालक गिरफ्तार, पुलिस ने सतर्कता से टाली बड़ी संभावित सड़क दुर्घटना

  • पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी संभावित सड़क दुर्घटना
  • शराब के नशे में यात्री बस चला रहा चालक गिरफ्तार, निरुद्ध, मोटर वाहन अधिनियम के तहत की गई कानूनी कार्रवाई
  • पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को तत्काल दूसरे वाहन से सभी यात्रियों को सकुशल भेजा

टिहरी 4 अक्टूबर, सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन एवं यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टिहरी पुलिस द्वारा जनपद में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 03 नवम्बर 2026 को थाना लम्बगांव पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान सतर्कता एवं तत्परता का परिचय देते हुए एक बड़ी संभावित सड़क दुर्घटना को समय रहते टाल दिया गया।

🔹 प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः उत्तरकाशी से श्रीनगर गढ़वाल की ओर जा रही यात्री बस संख्या UK 10PA 1010 (जय काशी विश्वनाथ सेवा) को सुबह लगभग 09:30 बजे थाना लम्बगांव पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के लिए रोका गया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को बस चालक की गतिविधियों एवं व्यवहार पर संदेह हुआ कि वह शराब के नशे में वाहन चला रहा है।

🔸 पुलिस टीम द्वारा बिना किसी देरी के एल्कोमीटर मशीन से चालक की जांच की गई, जिसमें उसके अत्यधिक शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। चालक की इस लापरवाही से बस में सवार यात्रियों की जान-माल को गंभीर खतरा हो सकता था तथा किसी बड़ी सड़क दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।

🔸 मामले की गंभीरता को देखते हुए लम्बगांव पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई तथा यात्री बस को नियमानुसार कब्जे में लिया गया।

🔹 वहीं, बस में सवार यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी यात्रा सुरक्षित रूप से जारी रह सके, इसके लिए पुलिस टीम द्वारा तत्काल वैकल्पिक बैकअप वाहन की व्यवस्था कराई गई। इसके पश्चात सभी यात्रियों को सकुशल उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

🔹 लम्बगांव पुलिस की इस त्वरित, सतर्क एवं जिम्मेदार कार्रवाई से न केवल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई, बल्कि शराब के नशे में वाहन चलाने से होने वाली एक संभावित बड़ी दुर्घटना को भी समय रहते टाल दिया गया। पुलिस की इस सराहनीय पहल पर बस में सवार यात्रियों ने टिहरी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

टिहरी पुलिस ने आमजन एवं सभी वाहन चालकों से अपील की है कि शराब अथवा किसी भी प्रकार के नशे का सेवन कर वाहन बिल्कुल न चलाएं। वाहन चलाते समय यातायात नियमों एवं निर्धारित गति सीमा का पालन करें। यात्री वाहन चालक अपनी जिम्मेदारी को समझें, क्योंकि उनके हाथों में अनेक लोगों की जान और सुरक्षा होती है। यात्रा के दौरान वाहन चालक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

आपकी एक छोटी सी लापरवाही किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा का संकल्प है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img