25.2 C
Dehradun
Tuesday, April 21, 2026


spot_img

ट्रांसफार्मर से तेल चोरी पकड़ी, 240 लीटर तेल के साथ एक संदिग्ध दबोचा 

  • बिजली के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध गिरफ्तार 
  • कथित गैंग रात के अंधेरे में खेतो/सुनसान जगहों में लगे ट्रांसफार्मर से चुराता था तेल
  • थाना क्षेत्र मे लगे ट्यूवैलों/ट्रांस फार्मर की लगातार निगरानी कर आरोपी तक पहुंची पुलिस
  • आरोपी के कब्जे से करीब 240 लीटर तेल बरामद
  • चोरी में शामिल रहे अन्य की धरपकड़ के लिए पुलिस ने तेज की मुहिम

हरिद्वार, 22 अप्रैल। कोतवाली लक्सर पुलिस ने ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 240 लीटर विद्युत ट्रांसफार्मर तेल के साथ एक मोटरसाइकिल और कार भी बरामद की गई है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, 15 फरवरी को 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान लक्सर के अवर अभियंता की ओर से नन्दपुर रायसी निवासी अनुज के नलकूप पर लगे ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। क्षेत्र में बढ़ रही ट्रांसफार्मर तेल और मोटर चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने सघन चेकिंग और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

लगातार प्रयासों के बाद 19 अप्रैल को पुलिस ने एक संदिग्ध को 240 लीटर ट्रांसफार्मर तेल के साथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से चोरी में इस्तेमाल की जा रही TVS अपाचे मोटरसाइकिल और हुंडई ईऑन कार भी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशू (24) पुत्र अरविंद निवासी ग्राम महाराजपुर खुर्द, कोतवाली लक्सर के रूप में हुई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। कार्रवाई करने वाली टीम में एसआई अजय कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!