- दो नाबालिग सगी बहनों को सकुशल किया बरामद
- परिजनों की डाँट से हुई थी नाराज़, इसलिए निकली घर से
- बच्चियों के साथ ना हो जाये कोई अनहोने परिजन और पुलिस को था डर
- बेटियों के सकुशल मिलने पर परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान
हरिद्वार 22 मई। बीती 17 मई को फैजान आलम पुत्र मकसूद अली निवासी वार्ड-09, मुकर्रबपुर कलियर द्वारा थाना पिरान कलियर पर लिखित सूचना दी गई कि 16 मई को उनकी दो नाबालिग पुत्रियां बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं तथा वापस नहीं लौटी हैं।
उक्त सूचना के आधार पर थाना पिरान कलियर पर मुकदमा अपराध संख्या 101/26 दर्ज किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक पिरान कलियर के निर्देशन में तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा कलियर एवं रुड़की क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की गई तथा लगातार तलाश अभियान चलाया गया।
पुलिस टीम की मेहनत और तत्परता के चलते 20 मई को दोनों नाबालिग सगी बहनों को कलियर दरगाह क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया तथा आवश्यक कार्यवाही करते हुए जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
परिजनों ने अपनी बेटियों को सकुशल पाकर हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पूछताछ में दोनों नाबालिग बहनों ने बताया कि परिजनों की डांट से नाराज होकर वे बिना बताए घर से चली गई थीं। पहले रुड़की गईं, फिर ट्रेन से मुजफ्फरनगर पहुंचीं और बाद में पिरान कलियर आकर दरगाह क्षेत्र की भीड़ में छुप गई थीं।
हरिद्वार पुलिस की अपील अभिभावक अपने बच्चों से नियमित संवाद बनाए रखें तथा उनकी गतिविधियों पर संवेदनशीलता के साथ ध्यान दें। किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।
नाबालिग बहनों को बरामद पुलिस टीम – एसआई विनोद कुमार गोला, हेड कॉन्स्टेबल जयप्रकाश, होमगार्ड राजेन्द्र सिंह और महिला होमगार्ड वीरवती।




