26.3 C
Dehradun
Monday, October 5, 2026


spot_img

टिहरी डैम पर आतंकियों के घुसने की सूचना पुलिस प्रशासन में हड़कंप

🚨 आतंकवादी हमले की स्थिति में टिहरी डैम की सुरक्षा व्यवस्था परखने हेतु की गई थी संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित

🤝_ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी गढ़वाल पुलिस, CISF, ATS, LIU, फायर सर्विस, मेडिकल एवं BDS की टीमों ने किया संयुक्त सुरक्षा अभ्यास_

🤝टिहरी पुलिस ने आतंकी घटना के बाद आतंकियों को मार गिराने के ऑपरेशन का किया अभ्यास

🔹जनपद टिहरी गढ़वाल स्थित टिहरी डैम एक महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्रतिष्ठान है जिसकी सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज टिहरी डैम क्षेत्र में आतंकवादी हमले की काल्पनिक स्थिति पर संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

🔸मॉक ड्रिल में टिहरी पुलिस, CISF, ATS, LIU, फायर सर्विस, मेडिकल एवं BDS की टीमें शामिल रहीं। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकवादी हमले अथवा अन्य आकस्मिक आपात स्थिति में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के मध्य आपसी समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया, सूचना तंत्र, घेराबंदी, सर्च ऑपरेशन, बम निरोधक कार्रवाई, अग्निशमन एवं रेस्क्यू व्यवस्था को परखना था।

🔹 अभ्यास के दौरान काल्पनिक रूप से आज सोमवार को टिहरी पुलिस को सूचना मिली कि टिहरी डैम पर आतंकवादी हमला हुआ है जिसमें 03 आतंकियों के द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग एवं आईईडी ब्लास्ट में CISF का एक जवान शहीद और एक जवान घायल हो गया है। सूचना मिलते ही संबंधित सुरक्षा एवं पुलिस एजेंसियों को तत्काल अलर्ट किया गया तथा घटनास्थल की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था को सक्रिय किया गया।

🔸मॉक ड्रिल के दौरान आतंकवादियों के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई का अभ्यास किया गया, जिसमें काल्पनिक रूप से सभी 03 आतंकवादियों को मार गिराया गया।

🔹घायल CISF जवान को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हुए एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई का अभ्यास किया गया। इस दौरान मेडिकल इमरजेंसी एवं रेस्क्यू रिस्पॉन्स की तैयारियों को भी परखा गया।

🔸LIU टीम द्वारा सूचना एवं इंटेलिजेंस इनपुट से संबंधित कार्रवाई का अभ्यास किया गया, जबकि ATS टीम द्वारा आतंकवादी हमले की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया एवं ऑपरेशनल कार्रवाई की प्रक्रिया को परखा गया।

🔹CISF द्वारा टिहरी डैम जैसे महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान की सुरक्षा, प्रवेश एवं निकास बिंदुओं की निगरानी तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप कार्रवाई का अभ्यास किया गया।

🔸BDS टीम द्वारा संदिग्ध वस्तु अथवा विस्फोटक मिलने की स्थिति में मौके पर पहुंचकर आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत जांच एवं निस्तारण की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया।

🔹वहीं फायर सर्विस टीम द्वारा आपात स्थिति में आग लगने की संभावित घटना से निपटने, त्वरित अग्निशमन कार्रवाई एवं रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारियों को परखा गया।

🔸टिहरी पुलिस द्वारा पूरे अभ्यास के दौरान क्विक रिस्पॉन्स, क्षेत्र की घेराबंदी, पुलिस बल की तैनाती, यातायात एवं भीड़ नियंत्रण तथा सभी संबंधित एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय की व्यवस्थाओं को परखा गया।

🔹मॉक ड्रिल के दौरान सभी टीमों द्वारा निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई का अभ्यास किया गया। साथ ही घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने, घटनास्थल को सुरक्षित करने तथा संभावित खतरे को नियंत्रित करने की प्रक्रिया का भी अभ्यास किया गया।

🔹 मॉक ड्रिल के प्रमुख उद्देश्य

* आतंकवादी हमले की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना।
* विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के मध्य बेहतर समन्वय एवं कम्युनिकेशन स्थापित करना।
* टिहरी डैम जैसे महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान की सुरक्षा व्यवस्था को परखना।
* संदिग्ध वस्तु/विस्फोटक मिलने पर BDS टीम की कार्रवाई का अभ्यास करना।
* आपात स्थिति में फायर सर्विस एवं रेस्क्यू व्यवस्था को परखना।
* घायल कर्मियों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने एवं अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का परीक्षण करना।
* संवेदनशील क्षेत्र में घेराबंदी, सर्च एवं सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण करना।
* सुरक्षा व्यवस्था में संभावित कमियों को चिन्हित कर उन्हें दूर करना।

🔹महत्वपूर्ण: मॉक ड्रिल के दौरान दर्शाई गई आतंकवादी घटना, 03 आतंकवादियों के मारे जाने एवं CISF के एक जवान के शहीद एवं एक जवान के घायल होने की स्थिति पूर्णतः काल्पनिक एवं अभ्यास का हिस्सा थी।

🔸वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में आयोजित इस संयुक्त मॉक ड्रिल के माध्यम से टिहरी डैम की सुरक्षा व्यवस्था तथा विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों एवं आपसी समन्वय को परखा गया।

🔹टिहरी पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समय-समय पर इस प्रकार के मॉक ड्रिल एवं सुरक्षा अभ्यास आयोजित किए जाते हैं, ताकि किसी भी संभावित आपात स्थिति में सभी संबंधित एजेंसियां पूरी तत्परता, बेहतर समन्वय एवं प्रभावी रणनीति के साथ कार्रवाई कर सकें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img