35.2 C
Dehradun
Tuesday, May 26, 2026


spot_img

जब जरूरत पड़ी, सहारा बनी ज्योतिर्मठ पुलिस

चमोली। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने में जुटी ज्योतिर्मठ पुलिस ने एक बार फिर मानवता, संवेदनशीलता और तत्परता की मिसाल पेश की। कल विष्णुप्रयाग क्षेत्र में जाम के बीच एक महिला तीर्थयात्री अचानक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए वाहन और एंबुलेंस दोनों प्रयासरत रहे, लेकिन लंबा जाम हर रास्ते में बाधा बन गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए ज्योतिर्मठ पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला। पुलिसकर्मियों ने नटराज चौक से घायल महिला को स्ट्रेचर पर उठाया और भीड़ व जाम के बीच पैदल चलते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ पहुंचाया। खाकी का यह मानवीय रूप वहां मौजूद लोगों के लिए राहत और भरोसे का प्रतीक बन गया। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा और सहायता के लिए चमोली पुलिस हर मोर्चे पर पूरी निष्ठा के साथ तत्पर है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!