24.2 C
Dehradun
Sunday, February 15, 2026


spot_img

देहरादून में युवक से स्कूटी व सामान लूटने वाले, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

  • क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में दिनांक 17 जुलाई 2020 को हुई लूट का पुलिस द्वारा 24 घंटे में किया खुलासा, तीन अभियुक्तों सहित लूट की स्कूटी व सामान किया बरामद

देहरादून 19 जुलाई, बीती 17 जुलाई शनिवार को थाना क्लेमेंटटाउन पर वादी मनोज कुमार पुत्र दयाल निवासी 38a सर्कुलर रोड डालनवाला, क्लेमेंटाउन द्वारा तहरीर दी गई कि उसकी कुछ व्यक्तियों से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई। दिनांक 17 जुलाई 2021 को उनका आपस में मिलने का प्रोग्राम बना तो वादी अपनी स्कूटी लेकर दो व्यक्तियों के साथ पीपलेश्वर मंदिर के जंगल की तरफ घूमने गया। वहाँ पर उन लोगो द्वारा अपने एक और साथी को बुला लिया और वादी को चाकू दिखाकर उससे 1500 रुपए, उसका मोबाइल oppo फोन व एक्टिवा UK 07 DA 8576 को लूट कर ले गए और वादी को डरा धमकाकर जंगल मे छोड दिया। वादी कि तहरीर पर तत्काल थाना हाजा पर मुकदम संख्या – 118/2021 धारा 392 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर उच्चाधिकारीगणो को अवगत कराया गया।
घटना के सफल अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून डॉ योगेन्द्र सिंह रावत  के निर्देशन एवं एसपी सिटी सरिता डोबाल व सीओ सदर अनुज कुमार के मार्गदर्शन/पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन एसआई धर्मेंद्र रौतेला के नेतृत्व में 4 अलग अलग टीमे गठित की गयी। टीमों द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी व सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया व सीसीटीवी से प्राप्त अभियुक्तो के फुटेज के आधार पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना पर दिनांक 19 जुलाई 2021 की सुबह घटना में सम्मिलित तीनों अभियुक्त 1-सूरज रावत, 2-विनय कुमार, 3-विकास कुमार को पुलिस टीम द्वारा हरिद्वार रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तों से वादी की लूटी गई स्कूटी UK 07 DA 8576, मोबाइल फोन, नगदी तथा परिवार के आधार कार्ड बरामद किया गये।

पूछताछ का विवरण – पूछताछ मे अभियुक्तगणों द्वारा बताया कि उन तीनों ने उक्त लूट का प्लान कुछ दिनो पहले बनाया था और योजना के तहत वादी से अभियुक्त विनय द्वारा फेसबुक से दोस्ती की गयी व व्हाटसएप्प के माध्यम से कॉल करके अभियुक्त को लूट के इरादे से दिनांक 17.07.2021 को लालपुल पर बुलाया और अभियुक्त विनय व सूरज, वादी को लालपुल पर मिले और वादी की एक्टिवा मे बैठकर वादी को प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर आशारोडी मोहब्बेवाला से पिपलेश्वर मन्दिर के पीछे जंगल मे ले गये और योजना के मुताबिक कुछ समय बाद इनका तीसरा साथी विकास भी वहाँ पर आ गया और तीनों अभियुक्तगणों ने वादी को डरा धमकाकर वादी के साथ लूट की घटना को अन्जाम दिया गया। अभियुक्तो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त—

1-सूरज रावत पुत्र उदय रावत निवासी कोलरी ब्लॉक बांकानगर, बीरोखाल जिला पौड़ी गढ़वाल हाल किराएदार- प्रवीण पाल पित्थूवाला खुर्द, पटेलनगर देहरादून, उम्र 19 वर्ष।
2- विनय कुमार पुत्र हरभजन सिंह निवासी ग्राम कोकरपुर थाना छजलेट, जिला मुरादाबाद हाल किराएदार- जुनैद ओगलभट्टा थाना क्लेमेंटटाउन देहरादून, उम्र 20 वर्ष।
3- विकास कुमार पुत्र अमीचंद निवासी केलहनपुर थाना चांदपुर जिला बिजनौर हाल किराएदार- जुनैद का मकान, ओगल भट्टा थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून, उम्र 22 वर्ष।

अभियुक्त से बरामदगी

1- Activa UK07DA8565
2- 1500, रुपए नगद
3 – Oppo mobile
4- वादी के परिवार के तीन आधार कार्ड

पुलिस टीमः- थाना क्लेमन्टाउन जनपद देहरादून थानाध्यक्ष क्लेमेंटटाउन धर्मेंद्र रौतेला, एसएसआई शोएब अली, थाना क्लेमेंट टाउन, एच0सी0पी0 राजकुमार, थाना क्लेमेंटटाउन, कांस्टेबल हितेश थाना क्लेमेंटटाउन, कांस्टेबल किरण कुमार एसओजी, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह थाना क्लेमेंट टाउन, कांस्टेबल सुनील पंवार थाना क्लेमेंटटाउथाना जीआरपी हरिद्वार पुलिस टीम अनुज कुमार, थानाध्यक्ष जीआरपी हरिद्वार, कांस्टेबल संदीप, थाना जीआरपी हरिद्वार

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!