24.2 C
Dehradun
Sunday, February 15, 2026


spot_img

उत्तराखंड में 27 जुलाई तक बढ़ सकता है कोविड कर्फ्यू, शासन आज करेगा नई एसओपी जारी

देहरादून 19 जुलाई, उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में कमी आ रही है, लेकिन उत्तराखंड में कम होते जा रहे कोरोना मामलों के बावजूद सरकार बहुत ज्यादा ढील देने के मूड में नहीं  दिखाई दे रही है। राज्य में अभी कोविड कर्फ्यू मंगलवार सुबह छह बजे तक के लिए लागू है। सूत्रों के मुताबिक कोविड कर्फ्यू 27 जुलाई तक बढ़ सकता है। सरकार अभी एक और हफ्ते 27 जुलाई तक कोविड कर्फ्यू बढ़ा सकती है।  राज्य में अभी कोविड कर्फ्यू मंगलवार सुबह छह बजे तक के लिए लागू है। इस बीच अब कावंड यात्रा भी शुरू होने जा रही है। हालांकि, सरकार ने कावड़ यात्रा पूरी तरह से प्रतिबंधित की है, लेकिन इसके बावजूद कुछ कांवड़ियों के हरिद्वार और ऋषिकेश पहुँचने की संभावना हो सकती है। इसे लेकर सरकार कोविड गाइन में सख्त प्रावधान करने जा रही है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि कोविड कर्फ्यू की नई गाइड लाइन सोमवार शाम तक जारी हो जायेगी।

सभी व्यावसायिक तथा निजी प्रतिष्ठान तय साप्ताहिक बंदी को छोड़कर बाकी दिन सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक खुलेंगे। सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, ऑडिटोरियम व इनसे संबंधित गतिविधियां अग्रिम आदेश तक बंद रहेंगी। सभी जिम 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। विवाह समारोह और शवयात्रा में 50 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति रहेगी। जबकि सभी शिक्षण, प्रशिक्षण संस्थान फिलहाल बंद ही रहेंगे। ऑनलाइन कक्षाओं या डिस्टेंस लर्निंग की अनुमति होगी। कोचिंग संस्थान फिलहाल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही चलेंगे। सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, शैक्षिक, सांस्कृतिक गतिविधियां फिलहाल बंद रहेंगी। वहीं, दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए और मैदानी क्षेत्रों से पर्वतीय क्षेत्रों में जाने के लिए आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट जरूरी होगी।

उत्तराखंड आने के लिए पर्यटकों को कोरोना आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट के साथ ही स्मार्ट सिटी वेबवाइट में पंजीकरण सहित होटल बुकिंग से जुड़े कागजात दिखाने के बाद ही एंट्री दी जा रही है। बिना कोविड रिपोर्ट उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों की बॉर्डर पर ही कोराना जांच की जा रही है। रविवार को राज्य के पांच जिलों में स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार  अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और उत्तरकाशी में कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला। जबकि राज्य में कुल 19 नए मरीज मिले हैं। 52 मरीज ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या अब केवल 623 रह गई है और पिछले कुछ दिनों से मौतों की संख्या एक आध से लेकर शून्य हो गई है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!