11.4 C
Dehradun
Sunday, February 1, 2026


spot_img

किस्मत: केरल के एक आदमी ने अबू धाबी में 40 करोड़ रुपए का जैकपॉट जीता

  • सोमराजन पिछले लगभग 13 सालों से दुबई टैक्सी और विभिन्न कंपनियों के साथ ड्राइवर के रूप में काम कर रहे हैं
  • सोमराजन को मित्रों और प्रियजनों से कई बधाई फोन आ रहे हैं। उनका सोचना है कि लोगों को अपनी किस्मत आजमाते रहना चाहिए जैसे वह मानते रहे कि उनका भी भाग्यशाली दिन आएगा
  • उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से  उनके लिए जीवन बहुत कठिन रहा है क्योंकि वह बेहतर नौकरी और बेहतर वेतन के लिए नौकरी बदलते  रहे हैं। 
  • सोमराजन समेत 10 लोग इस लॉटरी से जीते 40 करोड़ रुपए के जैकपॉट को साझा करेंगे ये लोग भारत, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश जैसे विभिन्न देशों से हैं, वे एक होटल की वैलेट पार्किंग में काम करते हैं।  

अबूधाबी, समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अबू धाबी में ड्राइवर के रूप में काम करने वाले केरल के रंजीत सोमराजन ने संयुक्त अरब अमीरात में एक रैफ़ल ड्रॉ में 20 मिलियन दिरहम यानी लगभग 40 करोड़ जैकपॉट जीत लिया। 37 वर्षीय सोमराजन और नौ अन्य सहयोगियों को पुरस्कार का संयुक्त विजेता घोषित किया गया। ऐसे यह लॉटरी टिकट सोमराजन के नाम से ही ख़रीदा गया था।

सोमराजन पिछले तीन साल से लॉटरी टिकट खरीद कर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह जैकपॉट जीतेंगे। उन्हें उम्मीद थी कि शायद कभी वह दूसरा या तीसरा पुरस्कार जीत सकेंगे। उन्होंने यह बताया  कि उनके द्वारा ख़रीदे टिकटों में, दूसरे और तीसरे पुरस्कार क्रमशः 30 लाख दिरहम और 10 लाख दिरहम थे।

जैकपॉट के बाद, सोमराजन को मित्रों और प्रियजनों से कई बधाई फोन आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से  उनके लिए जीवन बहुत कठिन रहा है क्योंकि वह बेहतर नौकरी और बेहतर वेतन के लिए नौकरी बदलते  रहे हैं। वे 2008 से यहां हैं। उन्होंने दुबई टैक्सी और विभिन्न कंपनियों के साथ ड्राइवर के रूप में काम किया है। लेकिन उनके वेतन में कटौती के साथ, जो पैसा हाथ आता था उससे यह एक जीवन चलाना कठिन था, ”सोमराजन ने कहा। सोमराजन नौ अन्य लोगों के साथ राशि साझा करेंगे, जिनसे वह कुछ समय पहले ही मिले थे।

उन्होंने बताया कि वे कुल 10 लोग हैं। बाकी अन्य लोग भारत, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश जैसे विभिन्न देशों से हैं। वे एक होटल की वैलेट पार्किंग में काम करते हैं। हमने ‘बाय टू एंड गेट वन फ्री’ ऑफर के तहत टिकट लिया। प्रत्येक व्यक्ति ने 100 दिरहम जमा किए। टिकट मेरे नाम पर 29 जून को लिया गया था, ”सोमराजन ने कहा कि उन्हें लगता है कि लोगों को अपनी किस्मत आजमाते रहना चाहिए जैसे वह मानते रहे कि उनका भी भाग्यशाली दिन आएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!