34.2 C
Dehradun
Friday, May 22, 2026


spot_img

पुलिस की मुस्तेदी से नाबालिग बालिका बरामद, 2 आरोपियों को दबोचा

  • नाबालिक बालिका दक्ष मन्दिर पूजा करने के बहाने निकली मुजफ्फर नगर तितावी थाना क्षेत्र से मात्र 12 घण्टे के अन्दर सकुशल किया बरामद
  • नाबालिग के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, 2 आरोपितों को धर दबोचा
  • पुलिस को देखकर भागे गन्ने के खेतों मे पुलिस की मुस्तेदी से पकडे गये आरोपित
  • नाबालिग बालिका के परिजनों व जनता द्वारा हरिद्वार पुलिस का किया धन्यबाद
  • हरिद्वार पुलिस की मुस्तेदी से कोई अप्रिय घटना होने से पहले नाबालिग बरामद

हरिद्वार 22 मई। बीती  21 मई को शिकायतकर्ता निवासी कनखल थाना क्षेत्र द्वारा तहरीर दी गयी कि उसकी नाबालिग पुत्री दक्ष मन्दिर मे पूजा पाठ करने गयी थी जो वापस नही आयी जिसकी तहरीर पर कोतवाली कनखल पर तुरन्त मु0अ0स0 175/26 पंजीकृत किया गया।

महिला प्रकरण / नाबालिग होने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व मे तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया इलैक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद ली गयी । नाबालिग का लोकेशन तिताव मुजफ्फरनगर आया । पुलिस टीम द्वारा देरी न करते हुये तुरन्त लोकेशन पर दविश दी गयी।

तीनों को पकड लिया, जिसमे थाना क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिक बालिका की पहचान की गयी । दोनो आरोपितों को थाना लाया गया जिनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी – आर्यन कुन्नु पुत्र कंवरपाल निवासी ग्राम हेवा थाना छतरौली जिला व तहसील बडौत बागपत यूपी और हर्षवर्धन पुत्र स्व॰ बाबूराम निवासी ग्राम मुकुन्दपुर थाना तितावी जिला मुजफ्फर नगर यूपी।

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –एएसआई ललित मोहन अधिकारी, हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार, -महिला कॉन्स्टेबल रेखा शर्मा और कॉन्स्टेबल वसीम ( सीआईयू हरिद्वार )

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!