36.2 C
Dehradun
Tuesday, May 19, 2026


spot_img

बेटी के बलात्कार का आरोपी कलियुगी बाप पुलिस ने दबोचा

  • पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बलात्कार के आरोपी कलयुगी पिता को किया गिरफ्तार
  • कलियुगी बाप लंबे समय से कर रहा था अपनी बडी बेटी का शारीरिक शोषण
  • छोटी बेटी की इज्जत पर भी डाली गंदी नजर, पत्नी से भी अक्सर करता था मारपीट
  • परेशान घरवालों का फुटा गुस्सा, पथरी थाने में आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
  • मुकदमा दर्ज करने के चंद घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी शहजाद को लिया हिरासत में

हरिद्वार 19 मई, बीती 18 मई को धनपुरा पथरी निवासीमहिला शिकायतकर्ता मुकदमा ने थाना पथरी पर तहरीर बाबत उसके पति शहजाद द्वारा पीड़िता के साथ मारपीट करने, अपनी नाबालिक बडी पुत्री उम्र 15 वर्ष के साथ दुष्कर्म करने, अपनी छोटी पुत्री उम्र 14 वर्ष के साथ छेडछाड कर जबरदस्ती करने का प्रयास करने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध दाखिल की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पथरी में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या – 257/26 धारा- 64(2)(ड),64(2)(च)/115(2)/351(3)/75(2)बीएनएस व 3(क)/ 4(2), 5(ठ)(ढ)/6 पोक्सो अधिनियम दर्ज कर उच्चाधिकारियों को इस बाबत जानकारी दी गई तथा आरोपी की तलाश शुरु की गई।

हर संभावित स्थानों पर दबिश देते हुए पुलिस टीम ने आज दिनांक 19.05.26 को मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त के आरोपी को घिस्सुपुरा से पथरी जाने वाले सडक मार्ग से गिरफ्तार किया गया। बाद विधिक कार्यवाही के आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी – शहजाद पुत्र नजाकत निवासी धनपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम- एसआई विपिन कुमार,  महिला एसआई शाहिदा परवीन, कॉन्स्टेबल अजीत तोमर और कॉन्स्टेबल अनिल पंवार।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!