31.2 C
Dehradun
Wednesday, May 13, 2026


spot_img

पुलिस ने महिला के खोये हुए 50 हजार रूपए के साथ पर्स महिला को लौटाया

देहरादून। महाराष्ट्र से आई बुजुर्ग महिला के खोये हुए पर्स को पुलिस ने अल्प समय में ढूंढकर महिला के सुपुर्द किया। पुलिस के अनुसार महिला के पर्स में 50 हजार रूपए तथा आवश्यक दस्तावेज थे। एसएसपी देहरादून द्वारा यात्रा मार्गों पर नियुक्त पुलिस बल को यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की हर सम्भव सहायता के निर्देश दिये हैं। आज चौकी कोल्हूखेत कोतवाली मसूरी पर श्रीमती संध्या पत्नी अशोक सिंह निवासी महेश्वर निकेतन कोलाबा थाने मुंबई महाराष्ट्र उम्र 50 वर्ष ने सूचना दी कि वो सपरिवार चारधाम यात्रा हेतु आई हैं तथा मसूरी रोड पर फोटो खिंचवाने के लिए वो परिजनों के साथ एक जगह रूके थे। परिवार के साथ फोटो खिंचाते समय उनके द्वारा अपना पर्स पास में ही खडी एक अन्जान बाइक के पीछे रख दिया तथा काफी देर फोटो खिचवाने के बाद जब उन्होने अपना पर्स ढूंढा तो उनका पर्स तथा वह बाइक कहीं नहीं मिले, पर्स में महिला के 50 हजार रूपये नकद तथा आवश्यक दस्तावेज थे। प्राप्त सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से उक्त मोटर साइकिल का नम्बर निकालकर मोटर साइकिल स्वामी से सम्पर्क स्थापित करते हुए उन्हें मौके पर बुलाया,  जिस पर मोटर साइकिल मालिक तत्काल मौके पर पहुंचा। महिला का पर्स उक्त मोटर साइकिल के पीछे सीट पर लगे एक हैण्डल पर यथावत लटका हुआ था, जिसे उक्त महिला के सुपुर्द किया गया। महिला द्वारा चैक करने उनके पैसे तथा समस्त आईडी पर्स में मौजूद मिले। मोटर साइकिल स्वामी द्वारा बताया गया कि वो किसी काम से उक्त स्थान पर आया था तथा अपना काम समाप्त होने के बाद वो मोटर साइकिल स्टार्ट करके वंहा से चला गया, इस दौरान उसे उक्त पर्स के अपने बाइक पर लटके होने के सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं थी। पर्स में रखी नगदी व आवश्यक दस्तावेजो को सकुशल वापस पाकर महाराष्ट्र से आई हुई महिला श्रद्वालु द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही के लिये दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!