उत्तरकाशी। उत्तरकाशी पुलिस में कार्यरत हे.कानि. पुलिस सुभाष चंद्र एवं हे.कानि. अमित कुमार के अपर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय एवं पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार द्वारा दोनों जवानों को पदचिह्न (बैज) अलंकृत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारियों हेतु शुभकामनाएं दी गईं। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पदोन्नत अधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया ।




