देहरादून, 24 अप्रैल। उत्तराखंड के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने देहरादून की यमुना कॉलोनी स्थित अपने नए शासकीय आवास (कोठी आर-2) में गृह प्रवेश किया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना के बाद उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने मार्च 2026 में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी और अब वे आधिकारिक सरकारी आवास में शिफ्ट हुए हैं।
उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री एव भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश नारंग ने आज प्रदीप बत्रा कैबिनेट मंत्री परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी उत्तराखंड सरकार के शासकीय आवास आर-2 यमुना कॉलोनी, देहरादून में पहुंच कर उन्हे गृह प्रवेश के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उनके साथ पंजाबी महासभा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।




