- कांवड़ मेला में कावंड़ियों की बिना साइलेंसर मोटर साइकिल वालों पर की गयी बड़ी कार्यवाही
- हरिद्वार पुलिस द्वारा बिना साइलेंसर मोटरसाइकिलों के विरुद्ध कार्यवाई करते हुए 14 मोटरसाइकिल सीज की
- 13 मोटर साईकिलों का किया गया चालान 13 हजार रूपए वसूल किया गया
हरिद्वार/झबरेडा 12 जुलाई, प्रचलित कांवड़ मेला को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा कावंड़ियों की बिना साइलेंसर मोटरसाइकिल की चैकिंग किए जाने के आदेश प्राप्त हुए थे आदेश के अनुपालन में दिनांक 11 जुलाई को लखनौता चौकी पर थानाध्यक्ष झबरेड़ा धर्मेंद्र राठी,चौकी प्रभारी लखनौता उप निरीक्षक नवीन चौहान, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह द्वारा बिना साइलेंसर मोटरसाइकिल के विरुद्ध कार्यवाई करते हुए 14 मोटरसाइकिल को सीज की गया तथा 13 मोटरसाइल के नगद चालान करते हुए शमन शुल्क 13 हजार रूपए वसूल किया गया।





