15.7 C
Dehradun
Sunday, February 15, 2026


spot_img

निर्विरोध चुनी गईं उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी

देहरादून, उत्तराखंड की कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आईं विधायक ऋतु खंडूड़ी को निर्विरोध विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है। ऋतु खंडूड़ी राज्य की पांचवीं विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। गुरुवार को उन्होंने विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल किया था। नामांकन प्रक्रिया में एकमात्र नामांकन आने के कारण ऋतु को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

उत्तराखंड विधानसभा परिसर के सभा मंडप में प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने ऋतु खंडूड़ी भूषण को सदन के अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचन की घोषणा की। इसके बाद ऋतु खंडूड़ी अध्यक्षीय पीठ पर आसीन हुईं। राज्य गठन के बाद यह पहला अवसर है, जब कोई महिला विधायक विधानसभा अध्यक्ष बनी हैं।विधानसभा अध्यक्ष के पद पर खंडूड़ी का निर्विरोध निर्वाचन तय होने के बाद से उन्हें शुभकामनाएं देने का क्रम जारी है। शुक्रवार को विधायक हास्टल स्थित आवास पर खंडूड़ी को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋतु खंडूड़ी भूषण को उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की आज का दिन उत्तराखंड राज्य के लिए ऐतिहासिक दिन है। उत्तराखंड में मातृशक्ति का बहुत बड़ा योगदान है। मातृशक्ति के रूप में हमें पहली महिला स्पीकर मिली है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!