19.9 C
Dehradun
Saturday, April 11, 2026


spot_img

शासनादेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

सहारनपुर, । उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति के सभापति श्री अश्विनी त्यागी के सभापतित्व में सर्किट हाउस सभागार में जनपद के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन द्वारा समिति के सभापति एवं अन्य सदस्यों को जनपद के ओडीओपी काष्ठ निर्मित उत्पाद एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में आवास एवं शहरी नियोजन, आबकारी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, गृह, राजस्व, पंचायती राज, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, ऊर्जा, सहकारिता, नगर विकास, जल शक्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, परिवहन, समाज कल्याण, लोक निर्माण विभाग, ग्राम्य विकास, वन विभाग, औद्योगिक विकास, सिंचाई, खाद्य एवं रसद, नमामि गंगे, पर्यावरण, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, अल्प संख्यक कल्याण, खनन, पशुधन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, नेडा आदि विभागों के बिन्दुओं पर गहनता से समीक्षा की गयी। सभापति श्री अश्विनी त्यागी ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों में शासनादेश का पूर्ण रूप से अनुपालन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि शासनादेश के अनुसार जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकाल का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जाए। जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार के कार्यों में जनप्रतिनिधियों के अनुभवों का लाभ लिया जाए। शिलान्यास एवं लोकार्पण के कार्यक्रमों में शासनादेश के अनुसार जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। जनप्रतिनिधियों द्वारा दिये गये पत्रों का जवाब यथाशीघ्र दिया जाए। इसके साथ ही उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी अवगत कराया जाए। उन्होने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहने पाए, इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए। जनप्रतिनिधिगणों से सम्पर्क में रहते हुए उनसे निरंतर संवाद स्थापित किया जाए। स्वास्थ्य सेवाओं के दृष्टिगत शासनादेश के अनुसार आयुष्मान कार्ड यथाशीघ्र बनाए जाएं एवं इस संबंध में जनप्रतिनिधियों को भी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होने समस्त विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए प्रगति के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग में नामांकन बढाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी को बच्चों को समय से छात्रवृत्ति योजना के लाभ से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को समय से जिला विद्युत समिति की बैठक करवाने के लिए कहा। लोक निर्माण विभाग को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक नियमित रूप से करने तथा अवैध कटों को बन्द करने के लिए निर्देश दिए। पुलिस विभाग को मिशन शक्ति के संबंध में पुलिस अधिकारियों को स्कूलों में जाकर जागरूक करने के लिए कहा। उन्होने बैठक में समिति के बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण लेने के लिए कहा। समिति के माननीय सभापति श्री अश्विनी त्यागी ने कहा कि बैठक में समिति द्वारा उठाए गये प्रश्नों का सभी ने बेहतर तरीके से उत्तर दिया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संतोष बहादुर सिंह ने समिति को आश्वस्त किया कि आपके द्वारा दिये गये निर्देशों का अक्षरश पालन किया जाएगा। बैठक में माननीय सदस्य विधान परिषद एवं समिति के सदस्य श्री वीरेन्द्र सिंह, श्री पवन कुमार सिंह, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मांगेराम चौधरी, विधायक नगर श्री राजीव गुम्बर, विधायक नकुड़ श्री मुकेश चौधरी, विधायक गंगोह श्री किरत सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री अजीत राणा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सलिल कुमार पटेल, अनु सचिव श्री अरूण प्रकाश शर्मा, समीक्षा अधिकारी श्री मयंक यादव, प्रतिवेदक श्री आशीष, सहायक समीक्षा अधिकारी श्री अभिनव तिवारी सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!