25.9 C
Dehradun
Tuesday, July 28, 2026


spot_img

स्वाला डेंजर जोन बना अब सुगम जोन

चम्पावत 19 जुलाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व और राज्य में सुदृढ़ बुनियादी ढांचे के विकास की प्रतिबद्धता के अंतर्गत चम्पावत और पिथौरागढ़ जनपद वासियों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रशासनिक सफलता सामने आई है। टनकपुर पिथौरागढ़ ऑल वेदर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबे समय से यातायात के लिए बड़ी चुनौती बना ‘स्वाला डेंजर ज़ोन’ का सुधारीकरण कार्य अब पूरी तरह से संपन्न हो चुका है।

मुख्यमंत्री के कड़े दिशा-निर्देशों, सतत मॉनिटरिंग और प्रशासनिक प्राथमिकताओं का ही परिणाम है कि इस संवेदनशील ज़ोन पर सुरक्षात्मक कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस कार्य के पूर्ण होने से अब मार्ग पर किसी भी प्रकार का निर्माण संबंधी अवरोध शेष नहीं रहेगा और सीमांत क्षेत्र को जोड़ने वाले इस बेहद महत्वपूर्ण मार्ग पर यातायात पूरी तरह से सुचारू कर दिया गया है। अब इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों और स्थानीय जनता को रात के समय लगने वाले प्रतिबंधों से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी और यह मार्ग 24 घंटे निर्बाध रूप से खुला रहेगा।

गौरतलब है कि वर्ष 2014 से पूर्व चम्पावत से टनकपुर की दूरी तय करने में आम जनता को करीब 4 से 5 घंटे का लंबा समय लग जाता था, परंतु केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2017 में ऑल वेदर रोड परियोजना की स्वीकृति दिए जाने के बाद से इस पूरे क्षेत्र की रोड कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार हुआ है।

इसके बावजूद स्वाला का यह अत्यधिक संवेदनशील ज़ोन बरसात के मौसम में पूरी सड़क के लिए एक बड़ा अवरोध बना हुआ था, जहाँ भूस्खलन के कारण प्रतिवर्ष कई-कई दिनों तक सड़क पूरी तरह बंद हो जाती थी। सूखीढांग गेट से चम्पावत के बीच रास्ता अवरुद्ध होने से रात के समय यात्रा करने वाले यात्रियों को हमेशा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता की इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए इस डेंजर ज़ोन के स्थाई उपचार के लिए जिला प्रशासन और कार्यदायी संस्था को निरंतर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए, जिसके फलस्वरूप आज यह कार्य अपने अंतिम मुकाम पर पहुँच सका है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा विगत एक वर्ष से इस परियोजना की निरंतर जमीनी स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग की गई। विषम भौगोलिक परिस्थितियों और मौसम की चुनौतियों के बीच जिला प्रशासन की सजगता और कार्यदायी संस्था के आपसी समन्वय से ही इस जटिल समस्या का समय पर स्थाई समाधान सुनिश्चित हो पाया है। इस महत्वपूर्ण कार्य के संपन्न होने से अब रात 8 बजे के बाद टनकपुर या पिथौरागढ़ में वाहनों को रोके जाने की बाध्यता हमेशा के लिए समाप्त हो गई है, जिससे आपातकालीन और व्यावसायिक वाहनों को बड़ी राहत मिलेगी। इस सफलता के लिए क्षेत्र की जनता और जनप्रतिनिधियों द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवंराजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा क्षेत्री सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अज टम्टा का विशेष आभार व्यक्त किया गया है। साथ ही, स्थानीय लोगों द्वारा समय पर कार्य पूर्ण करने के लिए जिला प्रशासन, कार्यदायी संस्था के अभियंतों व समस्त विभागीय टीम को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के दृढ़ संकल्प की सराहना की गई है, जिनके प्रयासों से आज सीमांत जनपद वासियों को इस वर्षों पुरानी बड़ी समस्या से स्थाई निजात मिल सकी है।

इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री श्री श्याम नारायण पाण्डेय, श्री रोहित बिष्ट, श्री मुकेश महराना,मा.विधायक प्रतिनिधि  श्री प्रकाश तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोविंद सामंत, भाजपा प्रदेश मंत्री श्री निर्मल माहरा, भाजपा जिला महामंत्री श्री मुकेश कलखुडिया, जिला उपाध्यक्ष बीजेपी श्री कैलाश अधिकारी श्री शंकर पांडे, श्री प्रकाश पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img