20.8 C
Dehradun
Sunday, May 31, 2026


spot_img

आकाशीय बिजली गिरने से गौशाला क्षतिग्रस्त

चम्पावत। तहसील चम्पावत अंतर्गत ग्राम गढ़कोट पट्टी क्षेत्र के तोक डाबरी में आकाशीय बिजली गिरने की सूचना प्राप्त होते ही प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्व एवं पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर रवाना कर दिया गया, टीम द्वारा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हुयी क्षति के आकलन की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गयी है। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में राजस्व विभाग एवं पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार चंपावत बृजमोहन आर्या, राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक तथा पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा क्षति का विस्तृत आकलन कर रिपोर्ट तैयार आवश्यक कार्यवाही आरम्भ की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गढ़कोट निवासी श्री डूंगर देव पुत्र श्री सीताराम की गौशाला पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने से गौशाला की छत पर रखी सूखी घास में आग लग गई, जिससे गौशाला में मौजूद एक गाय की बछिया जलकर मृत हो गई। वहीं गौशाला में बंधी एक दुधारू गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में गौशाला भी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिलाधिकारी ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने तथा क्षति आकलन रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुसार पीड़ित परिवार को अनुमन्य सहायता एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!