27.4 C
Dehradun
Saturday, February 28, 2026


spot_img

स्वयं संस्था ने की इको फ्रेंडली होली मनाने की अपील

स्वयं संस्था की ओर से ओंकार रोड स्थित कार्यालय में 28-02-26 को इको फ्रेंडली होली मनाने की अपील की गई । इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सक्सेना ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में त्योहार मनाने के तरीकों में बहुत अंतर आ गया है। होली के अवसर पर प्रयोग किए जाने वाले रंगों में हानिकारक कॉपर, पारा और लैड आदि के यौगिक पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए बहुत नुकसानदायक होते हैं। साथ ही ये पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इन कृत्रिम रंगों के कारण नेत्र रोग ,त्वचा रोग और अन्य प्रकार की एलर्जी भी हो सकती है । इतना ही नहीं यह मिट्टी में रहने वाले सूक्ष्म जीवों को भी नुकसान पहुंचाते हैं।
उन्होंने बताया कि टेसू, गुलाब ,गेंदा आदि के फूलों को सुखाने के बाद उबालकर इनसे सुंदर प्राकृतिक रंग तैयार किए जा सकते हैं। चुकंदर, गाजर और पालक को पानी में उबालकर एवं हल्दी को पानी में घोलकर भी उनसे सुंदर रंग बनाए जा सकते हैं।
होली का त्योहार मनाते समय हमें थोड़ी सतर्कता भी बरतनी है ।जहां तक हो सके गीले रंगों के बजाय सूखे प्राकृतिक रंगों से त्योहार मनाना चाहिए जिससे हम भी सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षा मिल सके।
इस अवसर पर एक पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसके माध्यम से छात्र/ छात्राओं ने इको फ्रेंडली होली मनाने का संदेश दिया। सर्वश्रेष्ठ पोस्टर बनाने वाली छात्रा कु० अनिता को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर श्रीमती स्नेह, श्री दिनेश चंद्र जोशी,श्री नितिन, श्रीमती कौशल्या, श्रीमती शांति, श्री अभिषेक, कु० अनुभा , श्री अनित कुमार, श्री नीरज चौहान, श्री रोहित कुमार, श्रीमती सोनाली, श्रीमती प्रियंका एवं छात्र/ छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!