देहरादून 12 फरवरी। देहरादून पुलिस ने व्यक्ति की हत्याकाण्ड के शूटर और सहयोगी को विभिन्न जगह पर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया हैं। फायरिंग में दो बदमाशों के पैर पर लगी गोली, बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार के लिये तत्काल कॉरपोरेशन चिकित्सालय ले जाया गया।
हत्याकांड के दृष्टिगत जनपद देहरादून में सभी थाना क्षेत्र में एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर बदमाशों की धरपकड़ के लिये शहर से देहात तक लगातार नाकेबंदी व सघन चेकिंग कर चलाया जा रहा था अभियान, आज तड़के पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने दो बदमाशों को अलग-अलग थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। नाकेबंदी व सघन चेकिंग के दौरान रायपुर थाना क्षेत्र में लाडपुर के जंगल में बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई, पुलिस मुठभेड़ मे बदमाश के पैर पर गोली लगी। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार के लिये तत्काल कॉरपोरेशन चिकित्सालय पहुंचा दिया।
वहीं चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश द्वारा लालतप्पर पुलिस चौकी पर पुलिस के रोकने पर ना रुककर वापस पीछे भागकर खंडर फैक्ट्री मे घुसकर पुलिस पार्टी पर फायर किया गया, जवाबी कार्यवाही करते हुये पुलिस द्वारा मुठभेड़ मे एक बदमाश गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ मे गिरफ्तार बदमाश के दाहिने पैर पर गोली लगी। घटना की जानकारी पुलिस द्वारा उच्च अधिकारियों को दी गई, जिसपर उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी प्राप्त की. एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने कोरोनेशन चिकित्सा पहुंचकर अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों का कहना हैं की बदमाशों का चिकित्सालय में उपचार कराया जा रहा है। बदमाशों से दो देशी तमंचे व एक स्कूटी बरामद की गई हैं। पूछताछ में बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबुली है उनसे अभी पूछताछ जारी हैं।




