17.8 C
Dehradun
Friday, April 10, 2026


spot_img

जिलाधिकारी ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्राथमिकताओं के अनुरूप जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर ओपीडी, इमरजेंसी, वार्डों व विभिन्न विभागों की स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं व संसाधनों का जायज़ा लिया तथा चिकित्सकों, कर्मचारियों, मरीजों व तीमारदारों से संवाद कर फीडबैक प्राप्त किया। निरीक्षण उपरांत चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में सेवाओं की गुणवत्ता, संसाधनों की उपलब्धता व सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लैप्रोस्कोप, इको मशीन, पैथोलॉजी उपकरण, मल्टी-पैरा मॉनिटर उपलब्ध कराने, अल्ट्रासाउंड कक्ष सुधार, स्वच्छता, पेयजल, वॉशरूम व्यवस्था बेहतर करने, फर्श सफाई नियमित करने के निर्देश दिए। इमरजेंसी सेवाओं को सुदृढ़ करने, वार्ड विस्तार, एंबुलेंस सुधार व दवा स्टोर स्थानांतरण पर भी जोर दिया। वार्डों में टाइल्स, लॉकर पेंटिंग, 20 गद्देदार बेंच, सातों दिन रंगीन चादर, व्हीलचेयर सफाई, आयुष्मान हेल्प डेस्क व जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। फिजियोथेरेपी, ईएनटी, नेत्र, दंत सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, डेंगू वार्ड, नशामुक्ति व किशोर स्वास्थ्य जागरूकता पर भी बल दिया गया। बैठक में ओपीडी/आईपीडी व प्रसव मामलों की कम संख्या, बजट व्यय पर नाराजगी जताते हुए सुधार, नर्सिंग स्टाफ तैनाती व रेबीज वैक्सीन उपलब्धता के निर्देश दिए। साथ ही डिजिटल टोकन सिस्टम, सोलर प्लांट, ऑक्सीजन प्लांट, एक्स-रे/सीटी स्कैन मेंटेनेंस, जैव चिकित्सा अपशिष्ट निस्तारण, भोजन दर निर्धारण, चिकित्सक आवास, दवा परिवहन व शव वाहन व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बजट की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी और अस्पताल को आधुनिक, सुव्यवस्थित व जनसुलभ बनाया जाएगा। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!