देहरादून, 19 अगस्त। रक्षाबंधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने आवास पर खटीमा पहुंचे। जहां उन्होंने शुभ मुहूर्त में बहनों से राखी बंधवाई। इस पावन अवसर पर उन्होंने कहा कि भाई-बहन के असीम स्नेह व प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर अपना आशीष प्रदान किया। इस रिश्ते की गहराई और मिठास को शब्दों में नहीं बांध सकते।




