35.2 C
Dehradun
Tuesday, May 26, 2026


spot_img

श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिये पुलिस मुस्तैद

रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम यात्रा अपने चरम पर है, जहाँ देश-विदेश से प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शनों हेतु पहुंच रहे हैं। इस पावन यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराना रुद्रप्रयाग पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के कुशल निर्देशन में केदारनाथ धाम परिसर, मंदिर मार्ग तथा संपूर्ण यात्रा रूट पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व चाक-चौबंद किया गया है। इसी क्रम में आज सुरक्षा व्यवस्था को परखने और उसे अभेद्य बनाने के उद्देश्य से श्री केदारनाथ धाम क्षेत्र में बम डिस्पोजल स्क्वाड  की टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। बीडीएस टीम द्वारा अत्याधुनिक उपकरणों की सहायता से धाम में मौजूद श्रद्धालुओं के सामान और बैगों की सघन चेकिंग की गयी। मंदिर परिसर तथा उसके आस-पास के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा लगातार पैनी निगरानी रखी जा रही है। रुद्रप्रयाग पुलिस श्री केदारनाथ आने वाले समस्त श्रद्धालुओं से अपील करती है कि वे सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। सुरक्षा जाँच के दौरान धैर्य रखें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सहयोग प्रदान करें। यदि यात्रा मार्ग या धाम परिसर में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस वस्तु या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस चौकी या ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को दें। रुद्रप्रयाग पुलिस आपकी सुरक्षित, सुगम एवं मंगलमय यात्रा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्घ है।

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!