देहरादून। नियमों के विपरीत तथा अत्यंत लापरवाही से किये जा रहे सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग को लेकर राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक विकास पार्टी ने डीएम को ज्ञापन भेजा।
आज राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक विकास पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक सुरेश कुमार के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने डीएम को ज्ञापन भेजते हुए बताया कि कैंट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 34 गोविंद गढ़ में छोटी बिंदाल नदी में इन दिनों सिंचाई विभाग, नियोजन यमुना कॉलोनी देहरादून द्वारा सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जा रहा है। यह सुरक्षा दीवार पुराने पुश्ते के आगे नदी की चौड़ाई कम करके किया जा रहा है। जिसके कारण भविष्य में बाढ़ तक का खतरा बनने का भय उत्पन्न होने लगा है। इसी खतरे को मध्य नज़र रखते हुए आज राष्ट्रीय लोकतांत्रिक विकास पार्टी यह ज्ञापन भेज रहीं हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि तकनीकी एवं जन आपत्तियों के मद्देनजर वार्ड 34 के अन्तर्गत बन रही सुरक्षा दीवार को समुचित ढंग से बनाया जाए। तथा बिंदाल एवं रिस्पना नदियों में बाढ़ सुरक्षा के लिए प्रभावी पर्यावरणीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक सुरेश कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी श्रीमती गीता देवी, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रियंका देवी, श्रीमती सोनिया देवी, अशोक कुमार, कैलाश चंद, बिल्लू वाल्मीकि आदि शामिल थे।




