29.1 C
Dehradun
Saturday, March 14, 2026


spot_img

ब्राह्मण समिति की विभिन्न कार्यकारणीयो का विस्तार व पुनर्गठन

देहरादून। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति द्वारा आज ब्राह्मण समाज को एकत्र करने, समाज को संगठित करने, समाज के उत्थान, युवा पीढ़ी को उचित दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से एवं समिति में कार्य विस्तार हेतु आगामी एक वर्ष या आगामी निर्णयों, आदेशो तक समिति की प्रदेश, जिला व महानगर कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। समिति के संरक्षक मण्डल व केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके पद की शपथ दिला समिति के नियमो का पालन करते हुए ब्राह्मण समाज के लिए निष्ठा व सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की भावना से कार्य करते हुए सभी प्राणियों के कल्याण के लिए कार्य कर भारत की सभ्यता संस्कृति की रक्षा करें तथा समिति के उद्देश्यों को पूर्ण करने में सहयोगी बने।

समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने समिति के उद्देश्य तथा कार्यों की जानकारी प्रदान की तथा उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति द्वारा वर्ष 2026 का स्वागत समिति के नवम वार्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत 1 जनवरी 2026 से 8 जनवरी तक भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन देहरादून में किया जाएगा जिसमे वृंदावन धाम से विश्व विख्यात कथा वाचक पंडित धीरज बाँवरा महाराज के श्रीमुख से प्रभु की महिमा होगी। श्रीमद्भागवत कथा आयोजन में विभिन्न ज्ञान वर्धक प्रतियोगिता कर विजेताओ को उपहार दिए जाएंगे। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक रामनरेश शर्मा, पवन शर्मा, सुनील उनियाल गामा, एमसी शर्मा, वीके शर्मा, श्रीमती आभा बड़थवाल, श्रीमती अमृता शर्मा, पंडित सुभाषचंद सतपति, कुलानंद शर्मा समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा,सचिव श्रीमती रुचि शर्मा, रजत शर्मा व श्रीमती सुशीला शर्मा, विधा भारद्वाज, जयकुमार भारद्वाज, वासु वशिष्ठ एवं नवनियुक्त पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!