27.6 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

पीएम ने किया राज्य की प्रगति की जानकारी देने वाला लेख साझा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया का लेख साझा किया। यह अवसर तब आया है जब सिक्किम को राज्य के दर्जे का 51वां वर्ष मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह लेख कंचनजंगा की जानकारी देता है।  लेख में कंचनजंगा की प्रशंसा करते हुए इसे सिक्किम की भूमि, उसकी स्मृतियों और उसकी चेतना का रक्षक बताया गया है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “जैसे ही सिक्किम अपने राज्य के दर्जे के 51वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, केंद्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia ने कंचनजंगा के बारे में लिखा है, और इसकी प्रशंसा करते हुए इसे सिक्किम की भूमि, उसकी स्मृतियों और उसकी चेतना का रक्षक बताया है। उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि कंचनजंगा के पाँच रत्न राज्य की यात्रा को लगातार प्रकाशित कर रहे हैं, और ‘विकसित सिक्किम 2047’ की दिशा में मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।”

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img