देहरादून, 15 मार्च। आज श्री सनातन धर्म सभा गीता भवन मन्दिर में रोटरी क्लब देहरादून सेंट्रल द्वारा निशुल्क मेगा मेडिकल एव स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा जाँच की गई, दर्जनों क्षेत्रवासियों द्वारा इस शिविर का लाभ लिया गया। इस अवसर पर देहरादून के झंडा मोहल्ला वार्ड नंबर 27 के वर्तमान पार्षद वैभव अग्रवाल ने कहा की आज निःशुल्क मेगा मेडिकल एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है, जिनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं, मुफ्त दवाएं और जांच (जैसे ईसीजी, शुगर, बीपी) प्रदान करना है। इन शिविरों में विशेषज्ञ डॉक्टर (कार्डियोलॉजिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ) निःशुल्क परामर्श प्रदान किया हैं। निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिये।




