देहरादून। आज वरिष्ठ कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी देहरादून से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन के माध्यम से देहरादून के कोचिंग संस्थानों को अग्निशमन व अन्य सुरक्षा मानकों को पूरा करने के लिये पर्याप्त समय दिए जाने, लोहारी विस्थापितों के विस्थापन की समस्या, मालदेवता में आपदा राहत बचाव कार्यों में देरी तथा विधानसभा में अन्य शहीदों के साथ शहीद आंदोलनकारी स्व. बलबीर सिंह नेगी का चित्र भी लगाये जाने के विषय में वार्ता कर आवश्यक कार्यवाही हेतु आग्रह किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मसूरी जोत सिंह गुनसोला, पूर्व देहरादून महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, सूरत सिंह नेगी, अजय सिंह तथा मोहित नेगी उपस्थित रहे।




